-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mother Dairy And Verka Increased The Price Of Milk
Milk Price Hike: मदर डेयरी व वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें इस दिन से होंगी लागू
- Written By: Saurabh Pal
भारत में मुख्य दुग्ध आपूर्ति कर्ता वेरका और मदर डेयरी ने दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रूपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई कीमत 30 अप्रैल से लागू होंगी और ये बढ़ोत्तरी सभी प्रकार के दूध पर हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर-वेरका दूध, मदर डेयरी दूध (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने कच्चे माल पर बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी अपने आउटलेट, दुकानदारों और ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। मदर डेयरी का दूध उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बेचा जाता है।
मदर डेयरी के एक अधिकारी ने मंगलवार देर रात कहा, ‘‘ खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निटपने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया। खरीद पर लागत पिछले कुछ महीनों में चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है।” अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में वृद्धि मुख्य रूप से गर्मी के जल्दी आने और लू जैसी स्थिति बनने के कारण हुई है। मदर डेयरी अपने खुदरा मूल्य का 70-80 प्रतिशत डेयरी (दुग्ध) कृषकों को देती है।
जानें दूध की नई कीमतें
सम्बंधित ख़बरें
AFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
पप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (थोक) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। फुल-क्रीम दूध (पाउच) और टोंड दूध (पाउच) की कीमत एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर क्रमश: 69 रुपये प्रति लीटर और 57 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। डबल-टोंड दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने 500 मिली लीटर के छोटे पैक में फुल-क्रीम, टोंड, डबल-टोंड और गाय के दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आधा लीटर फुल-क्रीम दूध की कीमत 35 रुपये, टोंड दूध की कीमत 29 रुपये, डबल-टोंड की कीमत 26 रुपये और गाय के दूध की कीमत 30 रुपये होगी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वेरका ने भी बढ़ाए दाम
मदर डेयरी के अलावा वेरका ने भी दूध के मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। वेरका पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ का सबसे ब्रांड है। वेरका ने कहा कि, ‘फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपए महंगे होंगे, छोटे पैक जैसे 500ml या 200ml वाले दूध के पैकेट पर बड़े पैकेट के आधार पर कीमत बढ़ेगी। दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’
Mother dairy and verka increased the price of milk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
Aug 03, 2026 | 04:31 PMसुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
Aug 03, 2026 | 04:27 PMAFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
Aug 03, 2026 | 04:22 PMपहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
Aug 03, 2026 | 04:21 PMलव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
Aug 03, 2026 | 04:19 PMछत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना
Aug 03, 2026 | 04:14 PMखतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना का दर्दनाक एक्सीडेंट, खुद दिखाई चोट और खून से सनी पीठ
Aug 03, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













