-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Modi Government Announced Development Plans In The Dairy Sector
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर सरकार शुरू करेगी गौ चिप और महिष चिप विकास की योजना
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेयरी उत्पादन में बढ़त के लिए कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि ये योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर शुरू कर सकते है।

श्री राजीव रंजन सिंह (सौजन्य : ट्विटर)
नई दिल्ली : मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर डेयरी क्षेत्र में विकास की योजनाओं के बारे में घोषणा की है। मंगलवार को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने डेयरी उत्पादन में वृद्धि के लिए सस्ती स्वदेशी टेक्नोलॉजी के विकास करने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने सस्ती स्वदेशी सेक्स सॉर्टिंग तकनीक, आईवीएफ के लिए मीडिया और गोजातीय पशुओं के लिए एक एकीकृत जीनोमिक चिप विकसित की है।”
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर शुरू होगी ये योजनाएं
मंत्री ने कहा कि घरेलू समाधानों को प्रोत्साहित करके आयात निर्भरता को कम करने पर सरकार का पूरा ध्यान है। घोषणाओं का एक मुख्य आकर्षण मवेशियों के लिए विशेष एकीकृत जीनोमिक ‘गौ चिप’ और भैंसों के लिए ‘महिष चिप’ का विकास है। साथ ही जीनोटाइपिंग सेवाएं भी हैं। सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर इसे शुरु कर सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
वरुड में डेयरी व्यवसाय पर महंगाई की मार, पशुचारे के बढ़े दामों से किसान परेशान
Madhya Pradesh Milk Capital: MP को दुग्ध उत्पादन में नम्बर 1 बनाना लक्ष्य, समीक्षा बैठक में CM मोहन के निर्देश
लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
दूध में मिलावट रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, NDDB-IIT मिलकर बनाएंगे AI टेक्नोलॉजी
आनुवंशिक सुधार कार्यक्रमों में तेजी
भारतीय नस्लों के लिए तैयार की गई इस तकनीक का उद्देश्य आनुवंशिक सुधार कार्यक्रमों में तेजी लाना है। लागत में कमी लाने के एक महत्वपूर्ण उपाय के रूप में, स्वदेशी सेक्स-सॉर्टेड वीर्य उत्पादन तकनीक अब चालू हो गई है। मंत्री ने घोषणा की, ‘‘हमारी योजना सालाना 10 लाख सेक्स्ड वीर्य खुराक का उत्पादन करने की है, प्रत्येक खुराक की कीमत पहले के 1,000 रुपये के बजाय 200 रुपये होगी।”
परियोजनाओं के लिए धन
क्षेत्रीय चुनौतियों को संबोधित करते हुए, सिंह ने असंगठित दूध क्षेत्र को संगठित करने के लिए राज्यों की पहचान करने और चारे की कमी से निपटने के प्रयासों की योजनाओं का उल्लेख किया। मंत्रालय के लिए कम बजट आवंटन के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘‘हमें कम बजट के कारण कोई समस्या नहीं आ रही है। हमें अपनी परियोजनाओं के लिए धन मिल रहा है।”
एंड्रॉइड मोबाइल फोन से जोड़ा जाएगा
मत्स्य पालन क्षेत्र में भी विकास हुआ, जिसमें मंत्रालय ने मछुआरों को एक लाख मुफ्त स्वदेशी ट्रांसपोंडर वितरित करने की घोषणा की। सिंह ने बताया, ‘‘इन्हें एंड्रॉइड मोबाइल फोन से जोड़ा जाएगा।” सरकार ने तीन स्मार्ट फिश हार्बर और पांच एक्वा पार्क को भी मंजूरी दी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Modi government announced development plans in the dairy sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
Jun 23, 2026 | 10:34 AMगोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
Jun 23, 2026 | 10:32 AMवंदे भारत एक्सप्रेस में 22.57 लाख रूपए की हाईप्रोफाइल चोरी; नागपुर GRP ने दबोची रामेश्वरी टोली की महिला चोर
Jun 23, 2026 | 10:32 AMमध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की संभावना
Jun 23, 2026 | 10:29 AMस्वच्छ पेयजल नागरिकों का मौलिक अधिकार, पानी की कमी पर हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
Jun 23, 2026 | 10:27 AMPeanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर
Jun 23, 2026 | 10:14 AMनागपुर कांग्रेस में गुडधे बनाम ठाकरे की जंग ने डुबोई नैया: 250+ वोटों का दावा हवा, अपनों ने लोंढे को दिया दगा
Jun 23, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














