आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट

LPG Cylinder: 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपए से बढ़कर अब 913 रुपए हो गए हैं।
The fire of the Iran-Israel war has reached your kitchen! Domestic gas cylinder prices have risen by ₹60, see the new rates here.
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।

इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये और मुंबई में 1835 रुपये हो गई है। गैस की नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं।

एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

इस बीच सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इनमें सरकारी और निजी दोनों रिफाइनरियां शामिल हैं। दरअसल Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट की स्थिति पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा है कि मौजूदा जियोपॉलिटिकल अस्थिरता के बावजूद भारत को ऊर्जा की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कच्चे तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावटों को लेकर उठ रही चिंताओं पर यह बयान दिया था।

पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के पास फिलहाल गैस और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश में क्रूड ऑयल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है और तेल कंपनियां आपूर्ति में किसी संभावित बाधा से निपटने के लिए खाड़ी क्षेत्र के बाहर के देशों से भी आयात कर रही हैं।

गौरतलब है कि युद्ध के बाद Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा की आशंका जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि क्षेत्र के घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com