जल्द आईपीओ बाजार में दस्तक देगा ये इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड, इतनी होगा IPO का साइज

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का ये आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित होने वाला है। इसमें कंपनी की पेरेंट फर्म एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरनेशनल कंपनी अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी करीब 10.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाली है।
LG Electronics IPO Launching in IPO Market
आईपीओ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दिग्गज साबित होने वाली साउथ कोरियाई कंपनी एलजी की सब्सिडरी कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है। जिसके लिए इस कंपनी ने भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की पूरी तैयारी कर ली है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी के पास इसके लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस भी जमा कर दिया है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का ये आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित होने वाला है। इसमें कंपनी की पेरेंट फर्म एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरनेशनल कंपनी अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी करीब 10.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाली है।

कितनी होगी इस आईपीओ

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि इस आईपीओ की टोटल मार्केट वैल्यू करीब 15,237 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.8 अरब डॉलर तक हो सकती है। हालांकि इस ऑफर से जुटाई गई राशि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को नहीं बल्कि इस एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की पेरेंट कंपनी को जाने वाली है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड बुक बिल्डिंग प्रोसेस और मार्केट की डिमांड के अनुसार तय किया जाने वाला है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रमोटरों की हिस्सेदारी घटेगी

इस आईपीओ के लॉन्च होने के बाद प्रमोटरों की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक घटकर केवल 57.69 प्रतिशत तक रहने वाली है। ये आईपीओ इंवेस्टर्स के लिए एक बहुत बड़ा मौका है, खासतौर पर उन कंज्यूमर्स के लिए जो इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लाइंसेज सेक्टर में इंटरेस्ट रखते हैं। हालांकि हम आपको जानकारी दे देते हैं कि इस आईपीओ के द्वारा जुटाया गया पैसा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को नहीं बल्कि उसकी पेरेंट कंपनी को मिलने वाला है। एलजी इले्कट्रॉनिक्स इंडिया, भारत में रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा ब्रांड है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 64,087.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जमा किया था। इस कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स भारत में नोएडा और पुणे जैसे इलाकों में मौजूद हैं।

इस लिस्टिंग के क्या फायदे होंगे?

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के अनुसार, इस आईपीओ के जरिए कंपनी की मार्केट में उपस्थिति और ब्रांड वैल्यू भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, ये शेयरहोल्डर्स को पब्लिक मार्केट में योगदान करने का मौका दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com