-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Know The Rules Before Buying Insurance What Changes Did Irdai Read The Full Report
Insurence खरीदने के पहले जान ले ये नियम, IRDAI ने क्या बदलाव किया पढ़े पूरी रिपोर्ट
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
दिल्ली: बीमा (Insurence) को लेकर अब लोग काफी जागरूक हो गए हैं। IRDAI ने बीमा उद्योग में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए नियमों में बदलाव किया है। एक जनवरी से बीमा खरीदने के लिए केवाईसी (KYC) अनिवार्य हो गया है। उद्योग में बेहतर नियमों ने बीमा को और अधिक पारदर्शी बना दिया है। उम्मीद की जा रही है कि IRDAI के नए बदलावों के बाद ग्राहकों की शिकायतें कम होंगी और क्लेम सेटलमेंट (Claim Sattlement) भी बेहतर तरीके से होगा।
क्या है नया नियम
IRDAI के नियमों के मुताबिक, 1 जनवरी, 2023 से बीमा कंपनियों के लिए किसी भी सामान्य बीमा पॉलिसी को जारी करने के लिए उपभोक्ताओं से केवाईसी दस्तावेज मांगना अनिवार्य हो गया है। यह नया नियम स्वास्थ्य, यात्रा, दोपहिया, कार-बीमा या अन्य बीमा पॉलिसियों पर भी लागू होगा। पहले यह नियम पॉलिसी खरीदने के लिए अनिवार्य नहीं था। पहले ग्राहक बिना केवाईसी के पॉलिसी खरीद सकते थे और क्लेम के समय केवल केवाईसी दस्तावेज जमा करने होते थे। वह भी तब जब दावा राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो, लेकिन अब ग्राहकों को अपनी पॉलिसी की खरीदारी या नवीनीकरण के समय केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे। लोन, बैंक अकाउंट, डीमैट, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पादों के लिए केवाईसी पहले से ही किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों में भारी उछाल, LIC और स्टार हेल्थ सबसे आगे, सरकारी रिपोर्ट
Health Insurance में बड़े बदलाव की तैयारी, Cashless मंजूरी 1 घंटे में; अंतिम दावे का भुगतान 3 घंटे में अनिवार्य
आज से बदले इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम, जानें क्या है ‘बीमा-ASBA’ जो करेगा आपकी जिंदगी आसान
IRDAI दे सकता है सीनियर सिटीजन को सौगात, हेल्थ पॉलिसी प्रीमियम में इतना पैसा नहीं बढ़ाएंगी कंपनियां
सी-केवाईसी
सी-केवाईसी या सेंट्रल केवाईसी करना बेहद आसान है। एक व्यक्ति जिसने शेयरों या म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, उसके पास पहले से ही C KYC नंबर होगा। जिसके पास भी यह नंबर है वह पॉलिसी खरीदते समय इसे बीमा कंपनी को दिखा सकता है। यदि किसी के पास एक नहीं है, तो वह अपना पैन कार्ड दिखाकर बीमा कंपनी से सी-केवाईसी नंबर प्राप्त कर सकता है।
File Photo
ई-केवाईसी
बीमा के अलावा भी कई चीजों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, यदि आप प्रीपेड या पोस्टपेड मोबाइल नंबर प्राप्त करना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी अनिवार्य है। यह आधार आधारित सत्यापन प्रक्रिया है और इसे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। यदि पॉलिसीधारक के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है, तो वह बीमा कंपनी को पहचान और पते का प्रमाण भी दिखा सकता है। इतना ही नहीं पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर भी केवाईसी नंबर हासिल किया जा सकता है।
Know the rules before buying insurance what changes did irdai read the full report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














