सरिया हुआ सस्ता, तुरंत खरीदे घर बनाने में होगा फायदेमंद

घर बनाने में लगने वाले बिल्डिंग मटेरियल्स में सरिया सबसे महंगा मटेरियल साबित होता है। बारिश के मौसम में सरिये के दामों में गिरावट देखने को मिलती है, इसीलिए यही समय है जब आप कम कीमतों में सरिया खरीद सकते है।
Iron rods price reduced in rainy season
लोहे का सरिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : हर कोई अपने सपनों का आशियाना बसाना चाहता है, लेकिन महंगाई की मार के कारण घर बनाने से पहले कई बातों पर विचार करना होता है। घर बनाते समय सबसे ज्यादा रुपये बिल्डिंग मैटेरियल्स पर खर्च होते है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हमारे पास कुछ समाधान है।

अक्सर बारिश के मौसम में बिल्डिंग मैटेरियल्स की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलती है। घर बनाने में सबसे अहम भूमिका सरिया की होती है। इस मौसम में सरिया सस्ते दामों पर उपलब्ध होता है। देश के प्रमुख शहरों में सरिये के दामों में कमी देखने को मिली है। अगर आप घर बनाने की प्लानिंग कर रहे है, तो इस मौसम में सरिया खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है।

House Construction पर लगेगा कम खर्च

आज की तारीख में घर बनाना सबसे महंगा हो गया है। सबसे पहले घर बनाने के लिए खरीदी जाने वाली जमीन के दाम आसमान छू रहे है और इस पर बांधकाम करके घर बनाना उससे भी ज्यादा महंगा है गया है। शायद ये भी एक कारण है कि लोग घर बनाते समय मटेरियल्स के दाम घटने का इंतजार करते है। सरिया घर बनाने में सबसे महंगा मटेरियल होता है और सीमेंट, ईंट, रेत-बालू भी सबसे महंगी हो गई है। सरिया की कीमत से घर बनाने के खर्च पर पूरी तरीके से प्रभाव पड़ता है, यहीं निर्धारित करता है कि आपका हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट कितना हो सकता है। सरिये के दाम में गिरावट आने से आपके घर बनाने का कंस्ट्रक्शन खर्च प्रभावित होता है।

2 महीने में घटी कीमतें

वर्तमान साल 2024 में सरिये की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिले है। इस साल इसकी कीमतों में भारी उतार चढ़ाव आए है। साल की शुरुआत होते से ही सरिये की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मई के महीने में इसी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इन 2 महीनों में भी सरिया के दाम में गिरावट देखने को मिली है। देश के प्रमुख शहरों में सरिये के दाम 5000-6000 रुपये प्रति टन से ज्यादा तक कम हो गए हैं। यही सही समय है जब आप घर बनाने के लिए कम दाम पर सरिया खरीद सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com