आईफोन के साथ अब आईपैड और एयरपॉड्स का भी भारत में होगा निर्माण

एप्पल कंपनी 2017 से ही भारत में आईफोन को असेंबल करने का काम शुरू कर चुकी है। अब कंपनी ने आईपैड और एयरपॉड्स को लेकर भी भारत में काम करने का फैसला लिया है।
iPads and AirPods Manufacturing in India
एप्पल आईपैड और एयरपॉड्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : मशहूर टेक कंपनी एप्पल के भारत में आईपैड और एयरपॉड्स के निर्माण को शुरू करने की बात सामने आयी है। एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि एप्पल जल्द ही भारत में आपने निर्माणकार्य को लेकर एक नई योजना लेकर आ सकती है। यदि ये खबर सही रही तो

भारत में जल्द ही एप्पल आईपैड और एयरपॉड्स का भी निर्माण किया जा सकता है। साथ ही ये भी पता चला है कि कंपनी अपने इन गैजेट्स के प्रोडक्शन के लिए एक सही पार्टनरशिप की भी खोज कर रही है।

गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2021 में भी चीनी कंपनी BYD के साथ मिलकर भारत में काम करने की योजना बनायी थी, लेकिन भारत और चीन के बीच राजनीतिक मतभेदों के कारण एप्पल कंपनी को चीनी कंपनी के साथ मिलकर काम करने की इजाजत नहीं मिली थी।

जल्द शुरू होगा गैजेट्स प्रोडक्शन

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से एक सीनियर सरकारी ऑफिसर ने बताया है कि चीनी कंपनी BYD भारत में आईपैड के निर्माण के लिए कारखाना लगाने को भी तैयार था, लेकिन चीन और भारत के आपसी मतभेद के कारण भारत सरकार ने इस कंपनी को फैक्टरी शुरू करने की परमिशन नहीं दी। इस सरकारी अधिकारी ने ये भी बताया है कि अब हालात कुछ और है, कई चीजों में बदलाव हुआ है। एप्पल कंपनी को आने वाले 2-3 साल में अपना काम करने के लिए भरपूर मदद की जा रही है।

साथ ही ये भी पता चला है कि एप्पल ने आने वाले समय में भारत में लैपटॉप और डेस्कटॉप बनाने की भी योजना तैयार की है। एप्पल कंपनी ने भारत सरकार के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया है। इन योजनाओं के द्वारा एप्पल कंपनी भारत में अपनी नई सप्लाई चेन शुरू करना चाहती है।

2025 तक शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग?

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है कि एप्पल कंपनी आगामी साल से ही एप्पल एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। इसके कारण कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग लेवल को भी काफी सीमा तक बढ़ा दिया है। एप्पल कंपनी एप्पल एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए अमेरिकी कंपनी Jabil के साथ मिलकर एयरपॉड्स में लगने वाले पार्ट्स भी तैयार कर सकती है। फिलहाल इन पार्ट्स को चीन और वियतनाम से निर्यात करवाया जाता है।