औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, इंवेस्टर्स को 11 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

लोकसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इंडिया गठबंधन ने भी अपनी अच्छी शुरुआत की है, जिसका असर शेयर मार्केट पर होता दिख रहा है।
Investors lost Rs 11 lakh crore due to initial trends
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

मुंबई : लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले सोमवार को शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन मंगलवार को मतगणना के दिन घरेलू बाजार का रुख नकारात्मक रहा है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर शेयर बाजार से की जा रही उम्मीदों को जोर का झटका लगा है। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 11 लाख करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है।

मंगलवार को शुरुआती दौर में ही शेयर बाजार की शुरुआत बड़े नुकसान के साथ हुई। सेसेंक्स भी 1,000 अंक की भारी गिरावट के साथ खुला है। सोमवार तक शेयर मार्केट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन लोकसभा चुनाव के रुझान आने के बाद से ही शेयर बाजार अपने निचले स्तर पर गिरता जा रहा है। सुबह की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 75,000 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही सेंसेक्स भी 2,300 पर टूट चुका था।

11 लाख करोड़ का नुकसान

इस गिरावट का असर शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई की लिस्टेड कंपनियों पर इस गिरावट का यह असर हुआ कि मार्केट कैप 411.51 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। कल शेयर बाजार में शानदार रैली हुई थी, जिसका आंकड़ा 423.21 लाख करोड़ रुपये के टॉप स्तर पर था। शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनी की वैल्यू में 11.7 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 4.95 ट्रिलियन के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनियों की वैल्यू 5 ट्रिलियन तक गिर गई है।

3 जून को रिकॉर्ड बढ़त

सोमवार को शेयर बाजार ने नए स्तर पर रिकॉर्ड परफॉर्मेंस दी थी। 3 जून को सेंसेक्स का स्तर 2,507.47 यानी 3,39 फीसदी की बढ़त के साथ 76,468.78 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 76,738.89 अंकों की रिकॉर्ड तेजी के साथ टॉप स्तर पर था।

एक्जिट पोल के आने के बाद से शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती रुझान में भाजपा की धीमी शुरुआत के कारण शेयर बाजार का रुख नकारात्मक रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com