- Hindi News »
- Business »
- Instant Commerce Company Zepto Ipo May Be Launched Next Year Said Ceo Aadit Palicha
स्विगी के बाद IPO लाने की तैयारी में जुटा Zepto, कंपनी के सीईओ ने बताई कब होगी लॉन्चिंग
जेप्टो ने कहा है कि वह पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई बनने और प्रॉफिट बनाने के रास्ते पर है। कंपनी ने हाल ही में प्रमुख घरेलू निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटाया है।
- Written By: मनोज आर्या

अगले साल पेश हो सकता है जेप्टो का आईपीओ
नई दिल्ली: रोजमर्रा के जरूरत के सामान की इंस्टैंट डिलीवरी करने वाली कंपनी जेप्टो अब आईपीओ लाने जा रही है। जेप्टो ने कहा है कि वह पूरी तरह से भारतीय स्वामित्व वाली इकाई बनने और प्रॉफिट बनाने के रास्ते पर है। कंपनी ने हाल ही में प्रमुख घरेलू निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटाया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित पालिचा 2025 में कंपनी के आईपीओ को लेकर विचार कर रहे हैं।न्यूज एंजेसी पीटीआई से बातचीत में पालिचा ने पारंपरिक किराना दुकानों की बढ़ोतरी में रुकावट के आरोपों का खंडन किया।
उन्होंने कहा कि ये बातें वास्तविक आंकड़ों पर आधारित नहीं हैं और रोजगार सृजन सहित उद्योग द्वारा अब तक हासिल किए गए शुद्ध सकारात्मक (परिणामों) को कम करके आंकते हैं। पालिचा ने कहा कि जेप्टो जैसे 10 मिनट में डिलीवरी वाले मॉडल ने लाखों नौकरियां पैदा की हैं, वेतन में वृद्धि की है, तथा उपभोक्ताओं और श्रमिकों दोनों के लिए फायदा ही पहुंचाया है।
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
PhonePe IPO: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज फिनटेक कंपनी ने खींचे हाथ, निवेशकों को अब करना होगा इंतजार
मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी! रिलायंस की इस कंपनी का आने वाला है सबसे बड़ा IPO, टूटेगा LIC का भी रिकॉर्ड?
मंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’
CleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर
पालिचा ने आरोपों का किया खंडन
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किराने का सामान और डेली यूज के सामानों के लिए बड़े पैमाने पर क्रियान्वित इंस्टैंट कॉमर्स मॉडल अभूतपूर्व है। यह वैश्विक स्तर पर पर बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय प्रौद्योगिकी की अद्वितीय ताकत को दर्शाता है। आंकड़ों और संख्याओं के साथ पालिचा ने खुदरा वितरकों के एक समूह द्वारा लगाए गए बाजार खराब करने वाली कीमतों जैसे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मंच पर बेचे जाने वाले 99.8 प्रतिशत उत्पाद लागत से अधिक कीमत पर बिकते हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में पिछले कुछ वर्षों में इंस्टैंट कॉमर्स के बारे में बनाए गए विचार सही नहीं है और आंकड़े भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अत: बाजार खराब करने वाले मूल्य निर्धारण का आरोप वास्तव में सही नहीं है।
ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कोशिश
खाद्य गुणवत्ता सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने माना कि इसको लेकर चिंताएं हैं कि उद्योग किस तरह से प्रक्रियाओं को उपभोक्ता-अनुकूल बना सकता है। पालिचा ने कहा कि उद्योग इस जांच का स्वागत करता है और कंपनी के हित ग्राहकों के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए हम एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के साथ विवाद में नहीं हैं… हम उन्हें एक भागीदार के रूप में देखते हैं जो हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में हमारी मदद कर सकता है।
Instant commerce company zepto ipo may be launched next year said ceo aadit palicha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMआजम खान और अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब कितने साल जेल में रहेंगे?
May 23, 2026 | 04:03 PMअहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 03:58 PMछत्रपति संभाजीनगर: कचरा और प्लास्टिक फैलाने वालों पर मनपा सख्त; 20 दिनों में वसूला 8.5 लाख का जुर्माना
May 23, 2026 | 03:54 PMपूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
May 23, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














