एयर इंडिया को टक्कर देने इंडिगो ने बेड़े में दूसरा बोइंग 777 विमान किया शामिल

Indigo
इंडिगो ऑयल टैक्स वसूलना बंद किया
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो के बेड़े में दूसरा बड़े आकार का बोइंग 777 विमान शामिल हो गया है। कंपनी इस विमान का इस्तेमाल मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी। लगभग 16 से अधिक वर्षों तक छोटे आकार के एयरबस के बेड़े का परिचालन करने के बाद गुरुग्राम की एयरलाइन ने इस साल अपने बेड़े में बी777 विमान शामिल किया है।

टर्किश एयरलाइंस से चालक दल के सदस्यों के साथ पट्टे पर लिया

यह विमान इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस से चालक दल के सदस्यों के साथ पट्टे पर लिया है। इस विमान का इस्तेमाल वह दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर कर रही है। इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस और कुछ अन्य विमानन कंपनियों के साथ कोडशेयर समझौता है।

कोडशेयर व्यवस्था के तहत कोई एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए भागीदार विमानन कंपनियों की उड़ानों के लिए भी बुकिंग कर सकती है। इससे एयरलाइन उन गंतव्यों के लिए भी निर्बाध यात्रा उपलब्ध करा सकती है जहां उसकी मौजूदगी नहीं है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com