-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indians Not Showing Interest In Swiss Banks Now
स्विस बैंकों में कम हो रही है भारतीयों की दिलचस्पी, 70 फीसदी की गिरावट दर्ज
- Written By: राहुल गोस्वामी
देश में मोदी सरकार बनने के बाद से अब स्विस बैंक भारतीय नागरिकों की पसंद नहीं बन पा रहा है।वहां पैसे जमा की जाने वाले लोगों की संख्या व रकम में भी गिरावट देखी गई है।

स्विस बैंकों से भारतीयों का मोहभंग
नई दिल्ली : हमारे देश में जब भी स्विस बैंक की चर्चा होती है तो सबका ध्यान काला धन पर चला जाता है और माना जाता है कि स्विस बैंक में अधिकतर लोगों के काले धन ही जमा हैं। मोदी सरकार बनने के बाद से स्विस बैंक भारतीय नागरिकों की पसंद नहीं बन पा रहा है। इसीलिए देखा जा रहा है कि वहां पैसे जमा की जाने वाले लोगों की संख्या व रकम में भी गिरावट देखी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्विस बैंकों में स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के जरिये जमा कराये गए पैसों में भारतीयों की हिस्सेदारी कम हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक नागरिकों और कंपनियों का धन 2023 में 70 फीसदी की गिरावट के साथ चार साल के निम्न स्तर पर पहुंच गया।
ऐसे हैं बैंक के आंकड़े
बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि यह रकम 1.04 अरब स्विस फ्रैंक यानी 9,771 करोड़ रुपये ही रह गई है, जबकि 2021 में 14 सालों के उच्चतम स्तर के साथ यह 3.83 अरब स्विस फ्रैंक यानी करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा बतायी जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक आंकड़ों के मुताबिक, स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों के कुल धन में लगातार दूसरे वर्ष यह गिरावट देखी गयी है। इसका मुख्य कारण यह है कि बॉन्ड, प्रतिभूतियों और अन्य वित्तीय साधनों के माध्यम से धन जमा करने का रुझान घटा है। इसके अलावा, ग्राहक जमा खातों में जमा राशि और भारत में अन्य बैंक शाखाओं के माध्यम से रखे गए धन में भी खासी गिरावट आई है।स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 2006 में कुल राशि लगभग 6.5 अरब स्विस फ्रैंक के रिकॉर्ड स्तर पर थी।
काले धन से नहीं है कनेक्शन
ताजा आंकड़ा स्विस नेशनल बैंक को बैंकों की तरफ से दी गई जानकारी पर आधारित बताया जा रहा है। साथ ही साथ इस बात की सफाई दी गयी है कि इसका स्विट्जरलैंड में जमा भारतीयों के कथित काले धन की मात्रा से कोई लेना-देना नहीं हैं। दरअसल, इन आंकड़ों में वह धन शामिल ही नहीं है जो भारतीयों, एनआरआई या अन्य लोगों ने तीसरे देश की संस्थाओं के नाम पर स्विस बैंकों में जमा कर रखा हो।
Indians not showing interest in swiss banks now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














