-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Aviation Sector Will Be Changed From 2025
साल 2025 में बदलेगी भारतीय एविएशन सेक्टर की तस्वीर, नई एयरलाइन्स की होगी शुरूआत
- Written By: अपूर्वा नायक
टाटा समूह ने एयर इंडिया के उड़ान रिटर्न कार्यक्रम का नाम बदलकर 'महाराजा क्लब' करने का फैसला किया है। अपने विस्तार के क्रम में एयर इंडिया ने 9 दिसंबर को 100 और एयरबस विमान खरीदने का ऑर्डर देने की घोषणा की।

एविएशन सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय एविएशन सेक्टर की तस्वीर काफी तेजी से बदलती हुई नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि साल 2025 में बड़े बड़े मर्जर, बढ़ते एयरक्राफ्ट्स, फ्लाइट्स और एयरपोर्ट्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि सप्लाई चेन की समस्याएं लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके अलावा नई एयरलाइन्स की शुरूआत, पायलटों की थकान मिटाने के लिए संसोधित मानदंड़ों पर आगे की स्थिति और कार्बन एमीशन को कम करने की कोशिश पर नजर बनी रहेगी।
साल 2024 में एक तरफ 2 एयरलाइनें बंद हो गयी और एक एयरलाइन दिवाला प्रक्रिया के रास्ते पर है, दूसरी तरफ एयरक्राफ्ट के ऑर्डर बढ़ गए और एक दिन में डोमेस्टिक एयर ट्रेवलर्स की संख्या कम से कम दो बार रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा हो गई। एयर फेयर में उतार-चढ़ाव ने चिंता बढ़ा दी।
ग्लोबल एविएशन सेक्टर
एविएशन सेक्टर में कुछ ट्रेनर विमानों की दुर्घटनाएं और दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने जैसी दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मार्च 2025 को खत्म होने वाले चालू वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यातायात 16.4-17 करोड़ तक बढ़ने का अनुमान है। इंडस्ट्री का ध्यान अब चौड़े आकार वाले विमानों को बढ़ाने, ज्यादा संख्या में सीधे विदेशी उड़ान संपर्क स्थापित करने और देश को ग्लोबल एविएशन सेक्टर बनाने पर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
विस्तारा का मर्जर पूरा
आकासा एयर के प्रमुख विनय दुबे के शब्दों में, इंडियन एविएशन सेक्टर के लिए संभावनाएं असाधारण हैं, और आईएटीए प्रमुख विली वॉल्श का मानना है कि इंडियन एयरलाइन्स के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इंडियन एयरलाइंस का बेड़ा 800 से ज्यादा विमानों का है, जिसमें 60 से ज्यादा चौड़े आकार के विमान शामिल हैं, और 157 एयरपोर्ट हैं। एयर इंडिया ने 12 नवंबर को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में सिंगापुर एयरलाइंस के आंशिक स्वामित्व वाली विस्तारा का मर्जर पूरा किया।
टाटा समूह ने एयर इंडिया के उड़ान रिटर्न कार्यक्रम का नाम बदलकर ‘महाराजा क्लब’ करने का फैसला किया है। अपने विस्तार के क्रम में एयर इंडिया ने 9 दिसंबर को 100 और एयरबस विमान खरीदने का ऑर्डर देने की घोषणा की। इसमें 10 चौड़े आकार के ए350 और 90 संकरे आकार के ए320 विमान शामिल हैं।
एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने 28 नवंबर को कहा कि एयरलाइन 2025 में घरेलू और कम दूरी के इंटरनेशनल ऑपरेशन से ज्यादातर हवाई यातायात में बढ़त देखने मिलेगी। हाई कोर्ट ने 7 नवंबर को जेट एयरवेज के परिसमापन का आदेश दिया।
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, 5 दिसंबर को संसद ने 90 साल पुराने विमान अधिनियम की जगह भारतीय वायुयान व्यवसायी 2024 पारित किया, जिसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में कारोबार को और आसान बनाना और भारत में विमानों के विनिर्माण को प्रोत्साहित करना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Indian aviation sector will be changed from 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMनवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PMविपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग
Jul 27, 2026 | 05:49 PMएक बार में उठा ली 80 से ज्यादा ईंटें! मजदूर की ताकत देखकर दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल
Jul 27, 2026 | 05:48 PMप्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
Jul 27, 2026 | 05:46 PMचेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Jul 27, 2026 | 05:43 PMवायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Jul 27, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














