मीडिल क्लास को बड़ी राहत, सितंबर में सस्ता हुआ घर का खाना; सब्जियों के दाम कम होने का असर

Food Price In September: फेस्टिव सीजन की शुरुआत में अधिक मांग के कारण वनस्पति तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 21% की वृद्धि हुई और एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सालाना आधार पर 6% ग्रोथ देखी गई।
Home-cooked meals became cheaper in September
वेज थाली, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Homemade Food Plate Price: कमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट के बीच सितंबर के दौरान घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में क्रमशः 10 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। क्रिसिल की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में ये आंकड़े दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण शाकाहारी थाली की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स द्वारा स्टॉक की डंपिंग के कारण आलू की कीमतों में 31 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अधिक सप्लाई के कारण टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

भारत के प्याज निर्यात में बांग्लादेश का योगदान

रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में रबी की अधिक सप्लाई और बांग्लादेश से आयात में मंदी के कारण घरेलू सप्लाई में वृद्धि के कारण प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 46 प्रतिशत की गिरावट आई है। बांग्लादेश भारत के प्याज निर्यात में 40 प्रतिशत का योगदान देता है। वहीं, बंगाल चना, पीली मटर और काले चने के आयात में वृद्धि के कारण दालों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम करने के लिए इन आयातों को मार्च 2026 तक अनुमति दी गई है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में 6% का ग्रोथ

हालांकि, फेस्टिव सीजन की शुरुआत में अधिक मांग के कारण वनस्पति तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि के कारण थालियों की कुल लागत में भारी गिरावट आई। मांसाहारी थाली की कीमत में गिरावट अपेक्षाकृत धीमी रही, क्योंकि ब्रॉयलर की कीमतों में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जो इसकी लागत का लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं, सब्जियों और दालों की कम कीमतों ने इस गिरावट को सपोर्ट दिया।

क्रिसिल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर पुशन शर्मा ने कहा कि आगे चलकर, मध्यम अवधि में प्याज की कीमतों में मामूली वृद्धि देखी जा सकती है, क्योंकि कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में अगस्त और सितंबर में अत्यधिक वर्षा के कारण खरीफ की रोपाई में देरी हुई है और उपज से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं।

टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना

पुशन शर्मा ने काह कि इसके अलावा, अगर भारी वर्षा अक्टूबर में स्टोर किए गए प्याज या खड़ी खरीफ फसल को प्रभावित करती है तो कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। शर्मा ने कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में अधिक बारिश के कारण उपज पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com