-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Haldirams Delhi Nagpur Units Fmcg Business Merger Completed
Haldiram: हल्दीराम की शुरू हुई नई पारी, एफएमसीजी बिजनेस में एंट्री मारी
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत की सबसे बड़ी स्नैक्स और रिटेल स्वीट्स कंपनी हल्दीराम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हल्दीराम फूड की दिल्ली और नागपुर यूनिट के बीच मर्जर हुआ है, जो जल्द ही एफएमसीजी सेक्टर में एंट्री लेगा।

हल्दीराम (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत की सबसे फेमस नमकीन बनाने वाली कंपनी हल्दीराम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हल्दीराम की दिल्ली और नागपुर ब्रांच को मिलाकर हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रोसेस शुरू हो गई है। हल्दीराम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ कृष्ण कुमार चुटानी ने प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर सोमवार को ये जानकारी शेयर की है। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हल्दीराम के सफर का एक नया चैप्टर शुरू और ये काफी अहम चैप्टर है।
हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की दिल्ली यूनिट और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की नागपुर यूनिट के एफएमसीजी यानी दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं का बिजनेस एक साथ मिलकर हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड यानी एचएसएफपीएल बन गए हैं। चुटानी ने कहा है कि ये सिर्फ एक बिजनेस मर्जर नहीं है। ये एक नई शुरूआत है, विरासत, जुनून और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण का एक सार्थक मिलन है। जहां टेस्ट साहसिक विचारों से मिलते हैं और यहां से यात्रा और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती है।
मर्जर को पहले ही निष्पक्ष व्यापार नियामक भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीसीआई और राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण यानी एनसीएलटी की संबंधित बेंचेंस से साल 2023 में विनियामक मंजूरी मिल चुकी है। एचएसएफपीएल में दिल्ली यूनिट की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत है और बाकी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी नागपुर शाखा के पास है।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
एफएमसीजी बिजनेस जिसमें पैक्ड फूड कारोबार भी शामिल है के मर्जर से व्यापक स्तर पर संभावनाएं बढ़ेंगी और विकास, सहयोग तथा नेतृत्व के नए रास्ते खुलेंगे। गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी पैक्ड स्नैक व स्वीट कंपनी और रेस्तरां संचालक ने करीब एक हफ्ते पहले 3 रणनीतिक निवेशकों सिंगापुर मुख्यालय वाली ग्लोबल इंवेस्टमेंट कंपनी टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी यानी आईएचसी के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कॉन्ट्रेक्ट की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई लेकिन इंडस्ट्री वर्ल्ड के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि यह डील 10 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 85,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया गया। इसे इंडियन पैक्ड फूड उद्योग का सबसे बड़ा कॉन्ट्रेक्ट माना जा रहा है। गंगा बिशन अग्रवाल द्वारा 1937 में राजस्थान के बीकानेर में रिटेल स्वीट व नमकीन की दुकान के रूप में स्थापित हल्दीराम के उत्पाद अब 80 से ज्यादा देशों में बेचे जाते हैं।
Haldirams delhi nagpur units fmcg business merger completed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














