-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Hacker Group Steals 90 Million From Iranian Cryptocurrency Exchange
ईरान- इजराइल युद्ध के बीच हैकर्स की मौज, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से गायब 9 करोड़ डॉलर
- Written By: अपूर्वा नायक
इजराइल के साथ युद्ध करना ईरान को ना सिर्फ राजनीतिक तौर पर बल्कि आर्थिक रुप से भी भारी पड़ रहा है। हाल ही में इजराइल के हैकर्स ग्रुप ने ईरान के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से 9 करोड़ डॉलर उड़ा ले जाने की खबर सामने आ रही है।

नोबिटेक्स क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज (सौ. सोशल मीडिया )
दुबई : जहां एक और ईरान को इजराइल के साथ युद्ध करना भारी पड़ रहा है, उसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिससे ईरान को एक और जोरदार झटका लग सकता है। ब्लॉकचेन विश्लेषक फर्मों का कहना है कि इजराइल से जुड़े हैकर्स ने ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज नोबिटेक्स से 9 करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि गायब कर ली है।
हैकिंग की जिम्मेदारी लेने वाले एक ग्रुप ने गुरुवार को नोबिटेक्स के कंप्लीट सोर्स कोड को ही उजागर कर दिया। समूह ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर लिखा है कि नोबिटेक्स में छोड़ी गई संपत्ति अब पूरी तरह से पब्लिक हो गई है। ईरान और इजराइल के बीच पिछले हफ्ते से छिड़े सैन्य संघर्ष के बीच यह साइबर हमला हुआ है। ब्लॉकचेन विश्लेषक फर्म एलिप्टिक ने एक ब्लॉग में कहा कि नोबिटेक्स से उड़ाई गई रकम को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की आलोचना करने वाले संदेशों से जुड़े पतों पर भेज दिया गया।
एलिप्टिक ने कहा कि यह साइबर अटैक संभवतः वित्तीय रूप से प्रेरित न होकर एक राजनीतिक संदेश भेजने की कोशिश था। दरअसल हैकर्स ने जिन अकाउंट्स में पैसे भेजे थे, उन्होंने नोबिटेक्स को एक राजनीतिक संदेश भेजने के लिए इस क्रिप्टोकरेंसी को ट्रेंड से ही पूरी तरह हटा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
हैकरो के ग्रुप ‘गोंजेशके दरांडे’ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में इस हमले का दावा करते हुए नोबिटेक्स पर पश्चिमी बैन से बचने और आतंकवादियों को पैसे भेजने में मदद करने के लिए ईरान की सरकार की मदद करने का आरोप लगाया। ऐसा लगता है कि नोबिटेक्स ने इस हमले की पुष्टि की है। इसने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसका ऐप एवं वेबसाइट काम नहीं कर रहे क्योंकि इसने अपने सिस्टम में ‘अनधिकृत पहुंच’ को देखा है।
चेनालिसिस फर्म में राष्ट्रीय सुरक्षा खुफिया प्रमुख एंड्रयू फिरमैन ने कहा कि नोबिटेक्स एक्सचेंज पर मौजूद बिटकॉइन, एथेरियम, डॉगकॉइन और कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी इस साइबर अटैक की चपेट में आई हैं। उन्होंने कहा कि यह उल्लंघन ईरान के क्रिप्टोकरेंसी बाजार के तुलनात्मक रूप से छोटे आकार को देखते हुए खासा अहम है।
जमा करें सिर्फ 5000 और उठाएं 8 लाख कमाने का फायदा, 0 रिस्क पर मिलेगा धमाकेदार लाभ
इस बीच, एलिप्टिक ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के रिश्तेदार इस क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़े थे और प्रतिबंधित रिवोल्यूशनरी गार्ड के लोगों ने भी नोबिटेक्स का इस्तेमाल किया था। इसने इस दावे के समर्थन में सबूत भी साझा किए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hacker group steals 90 million from iranian cryptocurrency exchange
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














