Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने चांदी की कीमतों में फिर सुस्ती, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 09 June: 9 जून को सोने-चांदी की कीमतों में भारी सुस्ती आई है। एमसीएक्स पर सोना 1,54,700 रुपये और चांदी 2,44,749 रुपये पर आ गई है। कच्चे तेल के कारण डॉलर को सपोर्ट मिला है।
Gold Silver Rate Today In India June 09 2026 Check Rates In Mumbai Pune Delhi
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate Today In India: पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और कच्चे तेल की बहुत ऊंची कीमतों के कारण बाजार में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। आज 9 जून को वैश्विक और घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख रहा। शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में आज काफी सुस्ती दर्ज की गई है। कमोडिटी जानकारों के अनुसार तेल के बढ़ते दामों से डॉलर को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।

सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना आज 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत भी 0.67 प्रतिशत टूटकर 2,44,749 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। ग्लोबल मार्केट में भी चांदी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। इससे आम ग्राहकों को महंगे सोने से थोड़ी राहत मिली है।

प्रमुख महानगरों में सोने का ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण सोने के अलग-अलग दाम देखने को मिलते हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,830 रुपये और 22 कैरेट 1,39,190 रुपये है। मायानगरी मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,51,680 रुपये और 22 कैरेट का 1,39,040 रुपये है। कोलकाता में भी कीमतें मुंबई के बिल्कुल समान स्तर पर ही चल रही हैं।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,480 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,690 रुपये है। गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहर में 24 कैरेट सोना 1,51,730 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,39,090 रुपये दर्ज किया गया है। 18 कैरेट की बात करें तो चेन्नई में यह 1,17,940 रुपये पर मौजूद है।

दक्षिण और पश्चिम भारत के कई अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल जैसे क्षेत्रों में 10 ग्राम सोने का भाव मुंबई के बिलकुल समान है। यहां 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये और 22 कैरेट 1,39,040 रुपये के स्तर पर बना है। इन सभी शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,760 रुपये पर कारोबार कर रही है।

कमोडिटी बाजार के जानकारों की अहम राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जेतीन त्रिवेदी ने सोने के भाव को लेकर अपनी अहम राय दी है। उनके अनुसार तकनीकी रूप से 1,52,500 रुपये का स्तर सोने के लिए एक बहुत मजबूत सपोर्ट लेवल है। वहीं ऊपरी स्तर पर 1,54,750 रुपये पर एक कड़ा और बहुत मजबूत रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। निवेशकों को इस भारी उतार-चढ़ाव वाले बाजार में काफी सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com