Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही फिसली चांदी, एक झटके में 3,000 रूपए हुई सस्ती, गोल्ड का हाल भी बेहाल

Gold-Silver Rate Today: मंगलवार को अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ₹1,56,541 और चांदी ₹2,59,491 प्रति ग्राम पर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
gold-silver price 10 feb
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gold-Silver Price 10 Feb: भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रही कीमतों में आज ब्रेक लगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। जब डॉलर की कीमत बढ़ती है, तो सोना और चांदी जैसी धातुएँ अन्य मुद्राओं में महंगी हो जाती हैं, जिससे उनकी मांग और कीमतों पर असर पड़ता है।

10 फरवरी 2026 की सुबह MCX में प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आज सुबह 10 बजे के करीब MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव ₹1,58,066 के मुकाबले ₹866 (0.96%) की बड़ी गिरावट है। आज सोना ₹1,56,001 के स्तर पर खुला था। सोमवार को MCX पर सोने का भाव ₹1,58,394 प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव ₹2,62,745 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

चांदी की कीमतों में गिरावट

चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर ₹2,59,491 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। पिछले बंद भाव ₹2,62,620 की तुलना में इसमें ₹3,129 (1.19%) की कमी आई है। आज चांदी ₹2,59,997 पर खुली थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी के दाम 81.31 डॉलर प्रति औंस पर रह गए। साल की शुरुआत में, 29 जनवरी को सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर पर थे (सोना: 5,594.82 डॉलर, चांदी: 121.64 डॉलर)। अन्य कीमती धातुओं में भी गिरावट देखी गई। हाजिर प्लेटिनम 2,088.71 डॉलर (1.6% गिरावट) और पैलेडियम 1,710.68 डॉलर (1.7% गिरावट) पर ट्रेड हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी महंगाई और रोजगार के आंकड़े आने तक बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, मंगलवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जिससे सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com