Gold-Silver Rate: सोने-चांदी कीमतों में लगी आग…सिर्फ दो दिनों में सोना ₹2,287 और चांदी ₹7,000 तक हुई महंगी

Gold-Silver Price: 5 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज हुई। एमसीएक्स पर दोनों धातुएं बढ़त में रहीं, जबकि निवेशकों की नजर आरबीआई के रेपो रेट फैसले और वैश्विक संकेतों पर रही।
Gold-Silver Rate Today
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gold-Silver Rate Today 05 August 2026: बुधवार 5 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज सोना 1.16 प्रतिशत बढ़कर 145976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 1.63  प्रतिशत की बढ़त के साथ 225223 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अगर पिछले दो दिनों की बात करें तो सोने की कीमत में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। सोमवार को सोना 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके मुकाबले अब इसकी कीमत 2287 रुपये बढ़ चुकी है। जबकि चांदी में भी मजबूत तेजी देखने को मिली है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन चांदी का भाव 216506 रुपये प्रति किलो था जो अब बढ़कर 223850 रुपये प्रति किलो हो गया है। यानी पिछले 33 घंटों में चांदी की कीमत में 7000 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।

ऑल टाइम हाई से अभी भी नीचे है सोना

हालांकि मौजूदा तेजी के बावजूद सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से अभी भी काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स के मुताबिक 29 जनवरी को सोने ने 193096 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। मौजूदा कीमत इससे 47909 रुपये कम है। वहीं चांदी का ऑल टाइम हाई 420048 रुपये प्रति किलो रहा है। मौजूदा भाव इस रिकॉर्ड से 196198 रुपये नीचे है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यह भी सोने-चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4095 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट गोल्ड करीब 4094 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। चांदी का भाव भी बढ़कर करीब 60 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया।

Gold-Silver Rate Today
'सभी चुनौतियों के लिए तैयार है RBI', भारतीय रिजर्व बैंक के 90वीं वर्षगांठ पर बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा

वैश्विक कारणों का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों पर कई वैश्विक कारणों का असर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। कतर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सामान्य व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके साथ ही दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत आगे बढ़ने की खबरें भी सामने आई हैं।

बाजार की नजर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर भी थी। निवेशकों को उम्मीद थी कि RBI रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेंगी और ऐसा हुआ भी। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) के फैसले का ऐलान बुधवार को गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बैंक ने इस बार भी रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com