- Hindi News »
- Business »
- Gold Prices In Pakistan Crossed Rs 5 Lakh For The First Time
पाकिस्तान में हाहाकार! इतिहास में पहली बार सोना ₹5 लाख के पार, एक ही दिन में ₹12,700 की भारी बढ़ोतरी
- Written By: मनोज आर्या
Gold Price Hike: ऑल पाकिस्तान सर्राफा जेम्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान में सोने की कीमत पहली बार 500,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति तोला को पार कर गई।

पाकिस्तान में सोने का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Gold Price In Pakistan: सोने की कीमत भारत ही नहीं पड़ोसी पाकिस्तान में भी रफ्तार पकड़ रही है। भारत में सोना 1.5 लाख रुपये के पार जा चुका है। वहीं, पाकिस्तान में सोने की कीमत 5 लाख पाकिस्तानी रुपये को पार कर गई है। कुछ ही घंटों में पाकिस्तान में सोने की कीमतों में 12700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
ऑल पाकिस्तान सर्राफा जेम्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (APSGJA) के अनुसार, ग्लोबल रेट्स में बढ़ोतरी और निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी के कारण 24-कैरेट सोने की कीमत में अप्रत्याशित रूप से 12,700 रुपये प्रति तोला की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 506,362 रुपये पर पहुंच गया।
पाकिस्तान में सोना पहली बार 5 लाख के पार
पाकिस्तान में सोने की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेंड के आधार पर अक्सर बदलती रहती हैं। ऑल पाकिस्तान सर्राफा जेम्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान में सोने की कीमत पहली बार 500,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति तोला को पार कर गई। कुछ ही घंटों में सोना 12,700 पाकिस्तानी रुपये महंगा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
आम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
Gold-Silver Rate Today: आज सोने की कीमतों में 1600 रुपये का उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर
पाकिस्तान में आज सोने का भाव
इंटरनेशनल लेवल पर, सोने की कीमतें 127 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 4,840 डॉलर पर बंद हुईं, जो लगातार आर्थिक अस्थिरता और करेंसी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच कीमती धातुओं की बढ़ती ग्लोबल डिमांड को दिखाती है। इस बढ़ोतरी के बाद, पाकिस्तान में सोने का रेट प्रति तोला 506,362 पाकिस्तान रुपये हो गया, जबकि 10 ग्राम सोने की कीमत 10,888 पाकिस्तानी रुपये बढ़कर 444,123 पाकिस्तानी रुपये हो गई। एक तोला में 11.664 ग्राम होता है।
पाकिस्तान में अचानक क्यों महंगा हुआ सोना?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेशनल कीमतों में उतार-चढ़ाव लोकल रेट्स को प्रभावित कर रहा है, जिससे सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहा है और निवेशकों और खरीदारों दोनों के बीच चिंता पैदा हो रही है। इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान में सोने की कीमतें बढ़ीं थी। बीते कल लोकल मार्केट में, सोने की कीमत प्रति तोला 4,300 रुपये बढ़कर 493,662 पाकिस्तानी रुपये हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: रिकॉर्ड ऑल टाइम लो से आपकी जेब पर कितना होगा असर?
इसी तरह, ऑल-पाकिस्तान जेम्स एंड ज्वैलर्स सर्राफा एसोसिएशन (APGJSA) द्वारा शेयर की गई कीमतों के अनुसार मंगलवार को पाकिस्तान में 10 ग्राम सोना 3,686 पाकिस्तानी रुपये बढ़कर 423,235 पाकिस्तानी रुपये में बेचा गया।
Gold prices in pakistan crossed rs 5 lakh for the first time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
Jun 12, 2026 | 07:23 PMगोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख का गांजा जब्त
Jun 12, 2026 | 07:10 PMरतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 07:06 PM‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस
Jun 12, 2026 | 07:03 PMकिसान की पसंद का बैल खरीदकर देंगे फडणवीस, बीमार बैल की पोल खुलने पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Jun 12, 2026 | 07:01 PMएयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Jun 12, 2026 | 06:55 PMसंभाजीनगर: MGM विश्वविद्यालय में 17वें अंतरराष्ट्रीय अंतरविषयक सम्मेलन का का हुआ उद्घाटन
Jun 12, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














