-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Prices Have Increased By 200 Percent In The Last 6 Years
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, पिछले 6 सालों में 200 परसेंट उछला सोने का दाम
- Written By: अपूर्वा नायक
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में Gold And Silver Rate को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले 6 सालों में Gold Rate में 200 प्रतिशत उछाल दर्ज की गई है।

सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Gold Rate Update: सोने की कीमतों को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जारी एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 6 सालों में गोल्ड रेट में 200 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड यानी एमओएफएसएल की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है कि मई 2019 से लेकर जून 2025 तक गोल्ड रेट 30,000 रुपये से बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गई हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा है कि गोल्ड को लेकर सामान्य मूल्य उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन गोल्ड रेट को अपने करेंट ऑल टाइम हाई से आगे ले जाने के लिए, मार्केट को नए और महत्वपूर्ण कैटेलिस्ट की आवश्य़कता है। किसी भी निर्णायक या लॉन्ग टर्म ट्रिगर के उभरने तक प्राइस कंसोलिडेशन की अवधि देखे जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
इस बीच, गोल्ड और सिल्वर रेट में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी देखी गई थी। 24 कैरेट के गोल्ड रेट में 650 रुपये से ज्यादा की बढ़त हुई है। साथ ही, सिल्वर का प्राइस एक बार फिर 1,13,000 रुपये के पार हो गई है। इससे पहले सिल्वर ने पिछले हफ्ते 14 जुलाई को 1,13,867 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।
आज का गोल्ड और सिल्वर रेट
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 653 रुपये बढ़कर 98,896 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले शुक्रवार को 98,243 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,589 रुपए हो गई है, जो कि पहले 89,991 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,172 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,682 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इतना बढ़ा चांदी का दाम
आईबीजेए की ओर से गोल्ड और सिल्वर रेट को दिन में 2 बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। गोल्ड के साथ ही सिल्वर में भी बढ़त देखने के लिए मिल रही है। सिल्वर का रेट 1,13,465 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,12,700 रुपये प्रति किलो था। सिल्वर के दामों में 765 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें-सोने की कीमतों में तेजी, चांदी की चमक भी बरकरार; देखें देश के टॉप शहरों का भाव
वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.67 प्रतिशत बढ़कर 98,685 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,14,001 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.71 प्रतिशत बढ़कर 3,382.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 38.91 डॉलर प्रति औंस पर थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold prices have increased by 200 percent in the last 6 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














