-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update For 17 June 2025
गिर गए सोने के दाम लेकिन चांदी की चमक अब भी बरकरार, जानें आज का क्या है दाम
- Written By: अपूर्वा नायक
आज सोने की कीमतों में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आज के चांदी के दामों में भी 100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि ग्लोबल संकेतों के कारण ये उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है।

सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के बीच होने वाले संघर्ष और कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के चलते ज्वेलरी वेंडर्स और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा मार्केट में गोल्ड रेट में गिरावट आयी है।
आज गोल्ड रेट में 1,200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और इस कीमत के साथ ये 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के द्वारा ये जानकारी दी गई है। पिछले ट्रेड सेशन में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 1,100 रुपये घटकर सभी करों सहित 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को यह 1,00,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा है कि मंगलवार को गोल्ड रेट में और गिरावट आयी, क्योंकि व्यापारियों ने इजराइल और ईरान के बीच पूर्ण रूप से क्षेत्रीय युद्ध की संभावना का रीवैल्यूएशन किया। यह बदलाव उन रिपोर्टों के बाद आया है, जो बताती हैं कि ईरान, इजराइल के साथ अपने बढ़ते संघर्ष के सोल्यूशन के लिए सक्रिय रूप से कूटनीतिक समाधान की कोशिश कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
उन्होंने कहा है कि नाजुक युद्धविराम की उम्मीद ने गोल्ड के व्यापारियों के बीच सुस्ती की धारणा को बढ़ावा दिया है। हालांकि, मंगलवार को सिल्वर की कीमतें 100 रुपये बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले ट्रेड सेशन में सिल्वर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ग्लोबल लेवल पर, हाजिर गोल्ड गिरावट के साथ 3,380.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बाद भी गोल्ड नेगेटिव ट्रेड कर रहा है और निवेशकों द्वारा हाई लेवल पर इस कीमती धातु में मुनाफावसूली होती देखी गई।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सिल्वर का रेट 0.44 प्रतिशत बढ़कर 36.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एमपीसी से पहले सिल्वर रेट्स भी दिन के हाई लेवल से नीचे आ गई हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितता और तनाव कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दे सकते हैं।
EPFO यूजर्स को मिलेगी गुड न्यूज, 7 लाख का इंश्योरेंस मिलेगा फ्री में
अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा है कि आर्थिक मोर्चे पर, निवेशकों की अमेरिकी इकोनॉमी की मजबूती का अंदाजा लगाने के लिए मई की रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर नजर होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update for 17 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














