सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट, गोल्ड 745 रूपये और सिल्वर 1228 रूपये हुआ सस्ता

gold
File Photo
Updated on

नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना (Gold) 745 रुपये के नुकसान के साथ 50,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,228 रुपये की गिरावट के साथ 63,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, "डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई।" (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com