-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Fruit Drink Company Trying To Attract Middle Class Segment
क्या तपती गर्मी में 10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक मचाएगी धमाल, जानें क्या है अंबानी की कैम्पा से लेकर बाकी कंपनियों का मास्टरप्लान
- Written By: अपूर्वा नायक
बेवरेज बनाने वाली कंपनियों ने गर्मी के सीजन के लिए नई स्ट्रेटेजी तैयार कर ली है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गर्मी के सीजन में फ्रूट ड्रिंक कंपनियां 10 रुपये के छोटे पैक पर दांव लगा रही है।

मदर डेयरी लस्सी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : गर्मियों के मौसम ने पूरे देश में दस्तक दे दी है। चिलचिलाती हुई गर्मी का मौसम आते ही कंज्यूमर गुड्स कंपनियों ने सीजन में जमकर कमाई करने के लिए कमर कस ली है। अब ये कंपनियां देश में छोटे पैकेट को लेकर दांव लगाने वाली है। खास तौर पर 10 रुपये वाले पैकेट्स पर।
आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि कंपनी 10 रुपये की ड्रिंक पर दांव लगा रही है, इसका क्या अर्थ हैं। फूड कंपनियां अब इस प्राइस में नए प्रोडक्ट्स और अलग-अलग तरह के सामान मार्केट में लेकर आने वाली है। कंपनियां छोटे पैकेट की मार्केटिंग और इसे बेचने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि छोटे पैकेट की डिमांड काफी रहती है लोग उसे खरीदना काफी पसंद करते हैं और कंपनी इस मौके का फायदा इस गर्मी में जोरदार तरीके से उठाना चाहती हैं।
छोटे पैकेट की बढ़ी डिमांड
रसना ने 10 रुपए के पाउच में फ्रूट ड्रिंक कंसंट्रेट लॉन्च किया है। इससे 3 गिलास रसना बनाया जा सकता है। कंपनी के चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने बताया कि इससे कम इनकम वाले लोग महंगे ब्रांड की तुलना में सस्ता ऑप्शन पा सकते हैं। इतना ही नहीं मदर डेयरी ने भी छोटे पैक को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। अब आपको मदर डेयरी में मैंगो लस्सी और पुदानी छाछ जैसे प्रोडक्ट भी मिल सकते हैं। इसके अलावा पेप्सिको ने भी हैदराबाद में शुगर फ्री वाली ड्रिंक भी 10 रुपए में पेश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
Gold-Silver Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी, 24 कैरेट सोना 1,53,800 के पार, जानें सोने-चांदी का भाव
आखिर क्यों कंपनियां बेच रही छोटे पैकेट
आपको बता दें कि 10 रुपए के पैकेट हमेशा से ही कंपनियों के स्ट्रेटेजी का एक अहम हिस्सा रहे हैं। इससे उन्हें कम रेट में समान खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में मदद मिलती है। इसलिए कंपनियां कम रेट वाले छोटे पैकेज पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसपर एक्सपर्ट्स की राय है कि अभी माहौल थोड़ा मिला -जुला है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कंपनियां छोटे पैकेज को बढ़ावा दे रही हैं ताकि लोग भी इसकी खरीदारी बार-बार की जा सकें। कैप्पा के आने के बाद से ही 10 रुपए के पैकेट से कंपनियां कॉम्पीटिशन में बनी रहेगी। इसपर मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही बेवरेज, आइसक्रीम और दही की डिमांड में पिछले साल की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Fruit drink company trying to attract middle class segment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














