-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Former Sebi Chief Madhabi Puri Buch Clean Chit Hindenburg Report Lokpal Verdict
SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच को बड़ी राहत, हिंडनबर्ग के आरोपों पर लोकपाल ने दी क्लीन चिट
- Written By: सौरभ शर्मा
लोकपाल ने पूर्व SEBI चीफ माधबी पुरी बुच को क्लीन चिट दी है। जांच में उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप गलत और बिना सबूत के पाए गए।

पूर्व SEBI चीफ माधबी पुरी बुच (फोटो- सोशल मीडिया)
मुम्बई: सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। उन्हें हिंडनबर्ग की उस रिपोर्ट से जुड़ी जांच में क्लीन चिट दे दी गई है जिसमें उन पर अदाणी समूह से जुड़े विदेशी फंड्स में हिस्सेदारी रखने और जांच प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। लोकपाल द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि बुच और उनके पति पर लगे सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब एक लंबे विवाद पर विराम लग गया है, जिसने बाजार और राजनीति दोनों को प्रभावित किया था।
लोकपाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि माधबी पुरी बुच के खिलाफ पेश की गई शिकायतें किसी कानूनी आधार पर खरी नहीं उतरतीं। ना तो कोई ठोस प्रमाण मिले और ना ही ऐसा कोई संकेत जो किसी प्रकार के अपराध की पुष्टि करता हो। इसके साथ ही यह भी साफ किया गया कि आरोपों के पीछे कोई तथ्यात्मक समर्थन नहीं था, जिससे यह पूरी प्रक्रिया एक साजिश जैसी नजर आती है।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर उठे थे सवाल
अगस्त 2024 में प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि माधबी पुरी बुच और उनके पति ने उन विदेशी फंड्स में हिस्सेदारी रखी जो अदाणी समूह से जुड़े थे। आरोप यह भी था कि इन फंड्स की जांच सेबी द्वारा ढील के साथ की गई, जिससे मिलीभगत की आशंका जताई गई थी। इन दावों के बाद विपक्ष ने भी सरकार और सेबी पर निशाना साधा और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, बुच और उनके पति ने इन आरोपों को शुरुआत से ही खारिज किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश बताया।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
बांग्लादेश में चुनाव को लेकर सियासी बवाल: यूनुस की चाल या फिर चालाकी? BNP ने छेड़ा बड़ा आंदोलन
लोकपाल की जांच और निष्कर्ष
लोकपाल ने सभी पहलुओं की विस्तार से जांच करने के बाद साफ किया कि शिकायतें केवल अफवाहों और अनुमान पर आधारित थीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आरोपों के पीछे कोई कानूनी या दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है। जांच में यह पाया गया कि पूर्व सेबी प्रमुख की भूमिका पूरी तरह पारदर्शी रही और उनका अदाणी समूह या विदेशी फंड्स से कोई संबंध नहीं था। इसके साथ ही, इस फैसले ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी के खिलाफ आरोप लगाने से पहले ठोस सबूत जरूरी हैं।
Former sebi chief madhabi puri buch clean chit hindenburg report lokpal verdict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














