-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Fmcg Companies Are Reducing The Weight Of Packets To Meet The Challenge Of Inflation
महंगाई की चुनौती से निपटने को पैकेट के वजन घटा रही हैं एफएमसीजी कंपनियां
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: रोजमर्रा के इस्तेमाल का उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां (एफएमसीजी) जिंस कीमतों में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति की चुनौती से निपटने के लिए अपने उत्पादों के पैकेट का वजन घटा रही हैं। इसके अलावा कंपनियों ने ‘ब्रिज पैक’ भी उतारे हैं। ब्रिज पैक किसी उत्पाद श्रृंखला में अधिकतम और सबसे कम मूल्य के बीच की श्रेणी होता है।
वजन घटाने की वजह से इन कंपनियों को पैकेटबंद उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाने पड़े हैं। इस तरह का कदम कंपनियां मुख्य रूप से कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं को लक्ष्य कर उठा रही हैं। इसके अलावा इन कंपनियों ने किसी उत्पाद के बड़े पैकेट के दाम में बढ़ोतरी की है। हालांकि, यह वृद्धि भी 10 प्रतिशत से कम की है।
इंडोनेशिया से पाम तेल के निर्यात पर रोक और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट की वजह से निर्माण लागत बहुत तेजी से बढ़ी है। इन्हीं से निपटने के लिए एफएमसीजी विनिर्माता सस्ती पैकेजिंग, रिसाइकल किए उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं और विज्ञापन तथा विपणन पर खर्च में कटौती कर रहे हैं। जिंसों की बढ़ती कीमतें और आसमान छूती महंगाई के कारण उपभोक्ता कम खर्च करना चाह रहे हैं और बजट न गड़बड़ाये इसलिए ‘लो यूनिट प्राइज (एलयूपी)’ पैक खरीद रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग ‘लापता’: क्या लाल किला ब्लास्ट के आतंकियों से है लिंक?
Jammu and Kashmir: कश्मीर में शांति भंग की कोशिश कर रहे 1500 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुकेश अंबानी ने तैयार किया मास्टरप्लान, इस सेक्टर पर है नजर
Colgate के उत्पादों की बिक्री पर लगेगी रोक! महाराष्ट्र के FMCG वितरकों ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी पर लगाया ये आरोप
डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘‘शहरी बाजारों में प्रति व्यक्ति आय और उपभोक्ताओं की खर्च करने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए हमने बड़े पैक की कीमतें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण बाजारों में एलयूपी पैक बिकते हैं, उनके लिए उत्पाद का वजन कम किया गया है।” आगामी तिमाहियों में मुद्रास्फीति के कम होने के कोई आसार नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कई कंपनियों ने दाम बढ़ाने के बजाय उत्पादों के वजन में कटौती की है।
पार्ले प्रोडक्ट्स में वरिष्ठ श्रेणी प्रमुख मयंक शाह ने कहा कि उपभोक्ता का रूझान वैल्यू पैक की ओर बढ़ गया है और एलयूपी पैक की बिक्री कुछ बढ़ गई है। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष अबनीश रॉय ने कहा कि उपभोक्ता पैसा बचाने के लिए छोटे पैक खरीद रहे हैं और यह सभी एफएमसीजी श्रेणियों में हो रहा है।
Fmcg companies are reducing the weight of packets to meet the challenge of inflation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
योगी के नेतृत्व में UP ने मारी बाजी; देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब, 65% मोबाइल फोन का हो रहा उत्पादन
Jul 22, 2026 | 09:17 PMLord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Jul 22, 2026 | 09:16 PMकांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा
Jul 22, 2026 | 09:16 PMधार: ‘अंधभक्त मत बनो…’ जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के बाद बोलीं CHO, भाजपा ने उठाई बर्खास्तगी की मांग
Jul 22, 2026 | 09:15 PMयोगी सरकार की पारदर्शी नीति का कमाल, अवैध खनन पर शिकंजे ने बढ़ाया प्रदेश का सरकारी खजाना
Jul 22, 2026 | 09:10 PMछात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- शर्म की बात है, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 08:52 PMनीट पेपर लीक मामला: संसद में स्थगन प्रस्ताव और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
Jul 22, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














