-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Exports Of Handmade Products From Kashmir Exceed Rs 300 Crore In April June
कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट का विदेशों में बोलबाला, 300 करोड़ से अधिक का निर्यात
- Written By: अपूर्वा नायक
Kashmir: भारत के कश्मीर से एक्सपोर्ट के मामले में एक बेहतरीन खबर आयी हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल कश्मीर के हैंडमेड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में तेजी दर्ज की गई है।

कश्मीर हैंडक्राफ्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Kashmir Export: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कश्मीर से हैंडमेड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल आया है। इस चालू वित्त वर्ष में इन प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। ये आंकड़ा पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा है। शनिवार को एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग, कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर के फेमस शिल्प क्षेत्र को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, इस चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अलग-अलग विदेशी डेस्टिनेशन को 309.62 करोड़ रुपये के हैंडमेड प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के 126.90 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है।
क्राफ्ट्स एक्सपोर्ट का टारगेट
अधिकारी ने कहा कि यह पिछले 4 सालों में पहली तिमाही के दौरान होने वाला सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट है। विभाग चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के क्राफ्ट्स एक्सपोर्ट का टारगेट बना रहा है। अधिकारी ने कहा है कि विदेशी डेस्टिनेशन को शिल्प उत्पादों के बढ़ते एक्सपोर्ट से कश्मीर के प्रसिद्ध कारीगरों और बुनकरों का कल्याण सुनिश्चित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
क्राफ्ट प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट
पिछले साल, 733.59 करोड़ रुपये मूल्य के क्राफ्ट प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया गया था, जो अलग-अलग ग्लोबल चैलेंजेस के कारण काफी हद तक प्रभावित हुए थे। अधिकारी ने आगे कहा है कि कनी, सोज़नी शॉल और हाथ से बुने कालीन एक्सपोर्ट में लीडिंग बने हुए हैं, जबकि एक्सपोर्ट किए जाने वाले बाकी प्रोड्क्ट्स में क्रूएल, पेपर माचे, चेन स्टिच और लकड़ी की नक्काशी वाली वस्तुएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- टूरिस्टों से चमका गोवा का टूरिज्म, 6 महीने में आए 56 लाख पर्यटक
अधिकारी ने एक्सपोर्टर्स से सरकार द्वारा अधिसूचित एक्सपोर्ट सब्सिडी योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। कारीगर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए, अधिकारी ने कहा कि विभाग का यहां भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान में एक डिजाइन स्टूडियो है और स्कूल ऑफ डिजाइंस एंड क्राफ्ट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा परिकल्पित अनूठे प्रोटोटाइप हैं। अधिकारी ने कहा है कि हम प्रोफेशनल शेयर होल्डर्स से आग्रह करते हैं कि वे हाई लेवल ग्लोबल मार्केट्स में अपने प्रोडक्ट्स का मूल्यवर्धन करने के लिए इन डिजाइनों और पैकेजिंग मॉडलों का उपयोग करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Exports of handmade products from kashmir exceed rs 300 crore in april june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 05:34 PMपुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
Jul 08, 2026 | 05:27 PMक्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Jul 08, 2026 | 05:26 PMTVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
Jul 08, 2026 | 05:24 PMAlliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 05:21 PM‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
Jul 08, 2026 | 05:18 PMUPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Jul 08, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














