थोक महंगाई दर नीचे खिसकी, घटे पेट्रोल-डीजल के भी दाम, बढ़ा 'फूड इंडेक्स'

VEGETABLE
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. देश के इकॉनमी के क्षेत्र से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, बीते सोमवार को रिटेल मंहगाई दर के आंकड़े जारी करने बाद आज यानी मंगलवार को सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index) पर आधारित थोक महंगाई दर का डाटा भी अब रिलीज कर दिया है. इसमें जहां पेट्रोल-डीजल और पॉवर कैटेगरी में नरमी का असर थोक महंगाई दर पर दिखा है. इसके चलते जनवरी 2023 में ये 4.73% रही है. जबकि दिसंबर 2022 में ये 4.95% पर थी.

वहीं मामले पर थोक मूल्य सूचकांक में मिनरल ऑयल, केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस और खाद्य सामग्री की थोक महंगाई दर को शामिल किया जाता है. इसके अलावा मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट और बिजली की दरें भी थोक महंगाई तय करने में काम आती हैं.

पेट्रोल-डीजल के भी घटे दाम

जहां इस बार जनवरी 2023 में पेट्रोल-डीजल और पॉवर कैटेगरी में थोक महंगाई दर 15.15% पर रही है. वहीं ये बीते दिसंबर 2022 में 18.09% थी और नवंबर 2022 में 19.71 प्रतिशत पर. थोक मूल्य सूचकांक में सबसे अधिक वेटेज मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स का होता है. इसके साथ ही इस बार जनवरी 2023 में इस कैटेगरी में महंगाई दर 2.99% रही है. जबकि बीते दिसंबर 2022 में ये 3.37% और नवंबर 2022 में 3.44% थी. इनमें गिरावट देखी गई है.

बात अगर फूड इंडेक्स की बात करें, तो CPI के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक के लेवल पर भी फूड इंडेक्स में महंगाई दर बढ़ रही है. नवंबर में इस कैटेगरी की महंगाई दर 2.52% थी, दिसंबर 2022 में ये 0.65% रही और जनवरी 2023 में इसकी दर 2.95% पर पहुंच गई है.