CNG Price Hike: देश की राजधानी में बढ़े सीएनजी के दाम, 1 किलो के लिए चुकाना होगा इतनी कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस की कीमतों में मामूली उछाल आया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी के दामों में बढ़त की है। इस बढ़त के चलते आईजीएल के शेयरों में सोमवार को गिरावट देखने के लिए मिल रही है।
cng price hike in delhi
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिल रहा है। सीएनजी की कीमतों में पूरे 10 महीनों के बाद बढ़त की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने सीएनजी के दामों को बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आईजीएल ने सीएनजी गैस की कीमतों में 1 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़त की है। दिल्ली में सीएनजी के दामों में 1 रुपये इजाफा किया गया है। हालांकि देश के दूसरे शहरों में 3 रुपये तक सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आईजीएल की टोटल सीएनजी सेल्स में दिल्ली का हिस्सा 70 प्रतिशत है, जबकि बाकी शहरों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है।

आईजीएल की ओर से कीमतों में बढ़त करने के बाद अब दिल्ली में सीएनजी प्राइस 76.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। एनसीआर के बाकी शहरों की बात की जाए, तो नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। दोनों शहरों में सीएनजी प्राइस 84.70 किलोग्राम है। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली में नोएडा गाजियाबाद की तुलना में सीएनजी प्राइस 8 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। नवंबर 2024 में, आईजीएल ने दिल्ली के अलावा बाकी बाजारों के लिए कीमत में बढ़ोतरी की थी। दिल्ली के अलावा बाकी भौगोलिक क्षेत्रों में पिछले साल नवंबर के बाद भी कीमतों में बढ़त देखी गई थी।

एपीएम में हुआ था इजाफा

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फरवरी में आईजीएल पर एक नोट में उल्लेख किया था कि मौजूदा मार्जिन लेवल को बनाए रखने के लिए 2 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत बढ़ाना पर्याप्त होगा। सरकार द्वारा एपीएम के अंतर्गत गैस की कीमतों में 4 प्रतिशत के इजाफे के ऐलान के बाद सीएनजी की कीमतों में बढ़त की गई है। इस साल अप्रैल से सितंबर की अवधि के लिए एपीएम गैस की कीमतें 6.75 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तय की गई हैं। साल के पहले 3 महीनों के लिए, कीमतें 6.5 डॉलर प्रतिएमएमबीटीयू पर स्थिर रहीं है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आईजीएल के शेयरों में गिरावट

आईजीएल के शेयरों में सोमवार को बड़ी​ गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार आईजीएल के शेयर में 5.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद कंपनी का शेयर 188 रुपये पर आ गया है। ट्रेड सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 180.05 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंचा था। साथ ही दूसरी ओर महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है और कंपनी का शेयर 1277.65 रुपए पर आ गया है। ट्रेड सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 1254.95 रुपए पर भी आ गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com