-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Chinas Factory Activity Slows In January
जनवरी के महीने में चीन की मैन्युफैक्चरिंग घटी, फैक्टरी एक्टिविटी में आयी मंदी
- Written By: अपूर्वा नायक
नॉन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए समानांतर क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज शामिल हैं। दिसंबर के 52.2 अंक से फिसलकर जनवरी में 50.2 अंक पर आ गया।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (सौ. इंटरनेट )
हांगकांग : चीन की मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में जनवरी के महीने में मंदी आयी है। इस गिरावट के पीछे का प्रमुख कारण नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए अपने होमटाउन जाने को बताया जा रहा है। चीन की मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी घटने का सीधा असर वहां की अर्थव्यवस्था पर भी हो सकता है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, फैक्टरी मैनेजर के सर्वेक्षण पर आधारित क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई जनवरी में 49.1 पर आ गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 50.1 था। इंडेक्स के 50 से ऊपर होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट दर्शाता है। नए ऑर्डर और उत्पादन में भी कमी आयी है।
मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज
नॉन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए समानांतर क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज शामिल हैं। दिसंबर के 52.2 अंक से फिसलकर जनवरी में 50.2 अंक पर आ गया। ब्यूरो के सीनियर सांख्यिकीविद् झाओ किंगहे ने कहा है कि फैक्टरी एक्टिविटीज में गिरावट आंशिक रूप से छुट्टियों के कारण आयी थी। उन्होंने कहा कि चीन के सबसे बड़े त्योहार का सार्वजनिक अवकाश मंगलवार से शुरू होगा और 4 फरवरी तक जारी रहेगा। चीन के लाखों नागरिक छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए शहरों से अपने होम टाउन जाते हैं। इससे साल की शुरुआत में अक्सर आर्थिक आंकड़ों में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने काम मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
पुनः तेजी आने की संभावना
चीन की अर्थव्यवस्था साल 2024 में 5 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ी, जो मजबूत एक्सपोर्ट तथा प्रोत्साहन उपायों की बदौलत सरकार के लक्ष्य के तहत रही। कैपिटल इकोनॉमिक्स की जिचुन हुआंग ने कहा कि हालांकि इस महीने गतिविधियां धीमी रहीं, लेकिन सरकार की कोशिशों के कारण इनमें पुनः तेजी आने की संभावना है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पीएमआई के निराशाजनक आंकड़े
उन्होंने कहा है कि हालांकि, क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई के निराशाजनक आंकड़े, वृद्धि में निरंतर सुधार कायम रखने के नीति-निर्माताओं के लक्ष्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से आयात पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी के बीच देश का निर्यात परिदृश्य भी अनिश्चित बना हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chinas factory activity slows in january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














