-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Canera Bank Deducted The Interest Rate On Home And Vehicle Loan
कैनरा बैंक ने दिया आम जनता को तोहफा, होम लोन और व्हीकल लोन होगा सस्ता
- Written By: अपूर्वा नायक
पब्लिक सेक्टर के कैनरा बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। जिसका असर इस बैंक के ग्राहकों को सीधे तौर पर होगा, क्योंकि अब होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन की सस्ते हो जाएंगे।

कैनरा बैंक (सौ. सोशल मीडिया )
आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में कटौती का असर देश के सभी बैंकों पर होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में पब्लिक सेक्टर का कैनरा बैंक कैसे पीछे रह सकता है। कैनरा बैंक ने भी अपने बैंक की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है।
आपको बता दें कि कैनरा बैंक ने ये कदम आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में 0.50 बेसिक प्वाइंट की कटौती के बाद लिया है, जिसके बाद अब रेपो रेट 5.5 प्रतिशत हो गया है। कैनरा बैंक ने आरबीआई की इस कटौती का भरपूर फायदा अपने ग्राहकों को दिया है। इस फैसले के बाद से कैनरा बैंक के होन लोन, व्हीकल लोन समेत बाकी लोन सस्ते हो जाएंगे।
आरबीआई से इस फैसले से होम लोन और व्हीकल लोन के इंटरेस्ट रेट्स में अच्छी खासी कटौती हो गई है। जिसका सीधा असर नए और पुराने दोनों लोन लेंडर्स की ईएमआई पर होगा और उनकी ईएमआई घट जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि अब घर और गाड़ी खरीदने का अधूरा सपना आसानी से पूरा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
होम लोन सस्ता हुआ
अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। कैनरा बैंक के होम लोन पर ब्याज दर अब केवल 7.40 प्रतिशत से शुरू हो रही है। पहले ये रेट 7.90 प्रतिशत थी, जिसका मतलब है कि आपने 50 लाख का होम लोन लिया है, तो आपकी ईएमआई में शानदार बचत होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 20 सालों के लिए 50 लाख के लोन पर 7.90 प्रतिशत की ब्याज दर के अनुसार से मंथली ईएमआई तकरीबन 49,500 रुपये आती थी। वो ईएमआई अब 7.40 प्रतिशत की नई ब्याज दरों के अनुसार कम होकर 47,800 रुपये हो जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि आपको हर महीने 1,700 रुपये की सेविंग्स हो सकती है।
आखिर क्यों जरूरी हैं ट्रैवल इंश्योरेंस, इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें ये जानकारी
गाड़ी खरीदने का सपना होगा पूरा
जो ब्याज दर पहले 8.20 प्रतिशत थी वो अब नीचे गिरकर 7.70 प्रतिशत तक हो गई है। अगर आप नई कार या बाइक खरीदने का सपना सोच रहे हैं, तो अब ईएमआई का बोझ पहले से कम हो सकता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपने 5 सालों के लिए 7 लाख का लोन लिया है, तो इसके लिए आपको 8.20 प्रतिशत की पुरानी ब्याज दर के अनुसार 14,800 रुपये की ईएमआई देना होता था। वहीं अगर नई ब्याज दर 7.70 प्रतिशत की नई दर पर ये ईएमआई घटकर लगभग 14,500 रुपये तक हो सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि हर महीने में आपको सिर्फ 300 रुपये की मामूली सेविंग हो सकती है। हालांकि ये काफी छोटी बचत होगी, लेकिन लंबे समय के लिए ये आपके बजट को हल्का कर सकती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Canera bank deducted the interest rate on home and vehicle loan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














