-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Biggest Fall In Senco Gold Shares Since Listing Stock Fell 20 Percent After Weak Q3 Results
लिस्टिंग के बाद से Senco Gold के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट, कमजोर तिमाही नतीजे के बाद 20 फीसदी टूटा स्टॉक
- Written By: मनोज आर्या
शुक्रवार को सेंको गोल्ड के शेयर 380 रुपये के लेवल पर कामकाज के लिए ओपन हुए, लेकिन कुछ देर बाए ये 357.60 रुपये के स्तर पर आ गए, जो पिछले बंद भाव 447 रुपये के लेवल से 20 प्रतिशत की गिरावट है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: शेयर मार्केट में आज कामकाज की शुरुआत तो बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में ऊपरी लेवल से बिकवाली हावी हो गई। इसी बीच वित्त साल की तीसरी तिमाही के रिजल्ट घोषित करने के बाद Senco Gold के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंको गोल्ड के शेयर 20 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहे हैं।
शुक्रवार को सेंको गोल्ड के शेयर 380 रुपये के लेवल पर कामकाज के लिए ओपन हुए, लेकिन कुछ देर बाए ये 357.60 रुपये के स्तर पर आ गए, जो पिछले बंद भाव 447 रुपये के लेवल से 20 प्रतिशत की गिरावट है।
कंपनी का नेट प्रॉफिट 70% गिरा
बता दें कि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 69.3% की भारी गिरावट दर्ज की है, जो 33.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह 109.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वहीं, समायोजित टैक्स के बाद मुनाफे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सालाना आधार पर 50.9% टूटकर 53.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 109.32 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
हालांकि, प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू में 27.3% की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है, जो वित्त साल की तीसरी तिमाही के लिए 2,102.55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि वित्त साल 24 के तीसरी तिमाही में यह 1,652.20 करोड़ रुपये था।
अब तक का उच्चतम तिहाही प्रदर्शन
इस दौरान, कंपनी का EBITDA साल-दर-साल 55.8% टूटकर 79.96 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि बीते साल की समान अवधि में 181.1 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन की बात करें तो, यह बीते साल की दिसंबर तिमाही में दर्ज 11.0% के मुकाबले 3.8% हो गया। सेंको गोल्ड ने आगे कहा कि उसने वित्त साल की तीसरी तिमाही में 27.3% सालाना कंसोलिडेटेड ग्रोथ के कारण 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का अपना अब तक का उच्चतम तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
तिमाही रिजल्ट पर कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी के CFO ने तिमाही रिजल्ट पर कहा, हमें विश्वास है कि 85-90 बिलियन डॉलर वैल्यू वाले रत्न और ज्वैलरी मार्केट की लॉन्ग टर्म संभावनाओं को देखते हुए किसी वन-ऑफ इवेंट को छोड़कर हम सालाना आधार पर 7%-8% EBITDA मार्जिन हासिल करेंगे। मौजूदा तिमाही में कम EBITDA और PAT मार्जिन कस्टम ड्यूटी से प्रभावित थे। 9 महीने का EBITDA मार्जिन 6.0% था। हमारी ब्रांड पोजिशनिंग और ऑपरेटिंग लीवरेज के आधार पर, Q4 और आगे चलकर हमें 7%-8% EBITDA मार्जिन हासिल करने की संभावना है। हम इनोवेटिव पेशकशों और प्रीमियम प्राइसिंग के जरिए से बिक्री में और सुधार करने का टार्गेट रखेंगे।
Biggest fall in senco gold shares since listing stock fell 20 percent after weak q3 results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














