शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक गिरा

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में उछाल देखने की उम्मीद की गई थी, लेकिन शेयर मार्केट का रुख इसके विपरीत रहा और सेंसेक्स में 183 अंक की गिरावट देखी गई।
Big fall in stock market, Sensex fell by 183 points
लोकसभा चुनाव नतीजों का शेयर बाजार पर असर ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : मंगलवार को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे शेयर मार्केट का रुख तय कर सकते है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़ों को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। INDIA गठबंधन भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है और इसी का सीधा असर शेयर मार्केट पर भी हो रहा है। हालांकि शेयर बाजार से उम्मीद की जा रही थी आज शेयर बाजार में उछाल देखा जा सकता है, लेकिन शेयर मार्केट का रुख इसके विपरीत रहा ।

लोकसभा चुनाव नतीजों वाले दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 183 अंक यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 76,285 अंक के स्तर पर खुला है। साथ ही एनएसई निफ्टी 84.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,179 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपये से बढ़ा

लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले बीएसई के मार्केट कैप में 14 लाख करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई और मार्केट कैप बढ़त के साथ 426.24 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। ये घरेलू शेयर बाजार में मार्केट कैप का सबसे उच्चतम स्तर रहा है।

3 जून का शेयर बाजार का हाल

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 2500 अंक की तेजी के साथ 76,469 अंक के स्तर पर रहा था। साथ ही 733 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी भी 23,338 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा था।

प्री ओपनिंग में शेयर बाजार का हाल

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स में उछाल देखने को मिली थी। 672 अंक यानी 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 77122 के स्तर पर पहुंचा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 450.10 अंक यानी 1.94 फीसदी की उछाल के साथ 23714 अंक के स्तर पर रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com