-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Amul Milk Price Cut Amul Has Reduced The Price Of Milk By Rupee 1 Per Litre
Amul Milk Price: बढ़ती महंगाई से राहत, अमूल ने घटा दिए दूध के दाम, यहां देखें नया रेट
- Written By: मनोज आर्या
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने यह जानकारी दी है। अमूल के दूध के दाम घटाने से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी

अमूल मिल्क पार्लर,(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रही आम जनता को अब अमूल ने कुछ राहत दी है। पिछले काफी समय से लगातार बढ़ रहे दूध के दाम को कंपनी ने कम करने का ऐलान किया है। देश के सबसे बड़ी मिल्क ब्रांड अमूल ने दूध के दाम घटाकर अब जनता को राहत दी है। अमूल ने तीन दुग्ध उत्पादों की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके मुताबिक, अमूल गोल्ड, ताजा और टी स्पेशल के दाम कम हुए हैं। यह कटौती आज यानी 24 जनवरी से लागू हो गई है।
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन ने बताया कि अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल टी स्पेशल 1 किलो पैक की कीमत 1 रुपये कम कर दी है। अमूल ब्रांड का ऑनरशिप राइट गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के पास ही है।
अमूल के दाम घटाने के बाद ये होगा नया रेट
बता दें कि इससे पहले अमूल गोल्ड का एक लीटर का पाउच 66 रुपये में आता था। हालांकि, अमूल द्वारा कीमतों में कटौती के बाद अब यह 65 रुपये में मिलेगी। इसके साथ ही अमूल टी स्पेशल दूध और अमूल ताजा दूध के दाम में भी 1-1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। अमूल टी स्पेशल दूध अब 62 के बजाय 61 रुपये का मिलेगा। वहीं, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर था, जिसे एक रुपये घटाकर 53 रुपये कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
वरुड में डेयरी व्यवसाय पर महंगाई की मार, पशुचारे के बढ़े दामों से किसान परेशान
आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट
Amul has reduced the price of milk by Re 1 in Amul Gold, Amul Taza and Amul Tea Special 1 kg pack: Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation’s Managing Director Jayen Mehta (File photo) pic.twitter.com/MoxCCB4ljS — ANI (@ANI) January 24, 2025
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पिछले साल जून में अमूल ने बढ़ाया था दूध का दाम
बता दें कि अमूल ने पिछले साल जून के महीने में दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान कंपनी ने प्रति लीटर के हिसाब से रेट में दो रुपये बढ़ाया था। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड के आधा लीटर दूध का दाम 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई थी। इसी तरह अमूल ताजा आधा लीटर पैक की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपये तो अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई थी। ये नया रेट तीन जून 2024 को प्रभावी हुआ था।
Amul milk price cut amul has reduced the price of milk by rupee 1 per litre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMPriyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Aug 05, 2026 | 02:03 PMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
Aug 05, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














