अंतराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती करेगी एअर इंडिया, अहमदाबाद हादसे के बाद कंपनी का बड़ा फैसला

मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ाने भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को बुधवार को अचानक रद्द कर दी गई। दिल्ली में भारी बारिश से बाद हुए डायवर्जन से इस फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।
Air India
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

नई दिल्ली: एअर इंडिया मध्य जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों के उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। एक बयान में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि अतिरिक्त एहतियात के तौर पर बड़े बोइंग 777 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाएगी। एअर इंडिया ने हाल ही में ऑपरेशनल संबंधी परेशानी का सामना किया है। पिछले छह दिनों में एअर इंडिया की कम से कम 83 इंटरनेशनल फ्लाइट रद हुई हैं। एयरलाइन कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इंजीनियरिंग स्टाफ और पायलट आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।

इस बीच एअर इंडिया ने मेंटेनेंस और तकनीकी कारणों से बुधवार को अपनी तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद कर दिया। इनमें से दो उड़ानें यात्रियों के विमान में चढ़ने के बाद रद की गईं। एयरलाइन ने कहा है कि उसे 18 जून की अपनी टोरंटो-दिल्ली उड़ान एआइ188 को रख-रखाव और परिचालन के लिए निर्धारित मानदंडों के तहत रद करना पड़ा। उड़ान रद होने के बाद विमान में पहले से सवार यात्रियों को उतार दिया गया। इसके अलावा दुबई से दिल्ली की उड़ान एआइ 996 को तकनीकी कारणों से रद कर दिया गया।

बीच रास्ते से दिल्ली लौटा विमान

यात्रियों को विमान में चढ़ने के बाद उतार दिया गया। वहीं, बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से जाने वाली उड़ान एआइ 2145 को भी रद कर दिया गया। इसे बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटने की सलाह दी गई थी। विमान सुरक्षित दिल्ली वापस आ गया। यहां सभी यात्रियों को उतार लिया गया। एअर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को पूर्ण धन वापसी की पेशकश भी की गई है। गौरतलब है कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया था। अब एयर इंडिया की फ्लाइट्स कैंसिल होने पर कैसे मिल सकता है रिफंड, ये है पूरी प्रोसेस

मुंबई-लखनऊ एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक निरस्त

मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ाने भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को बुधवार को अचानक रद्द कर दी गई। दिल्ली में भारी बारिश से बाद हुए डायवर्जन से इस फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं, कोलकाता-लखनऊ इंडिगो का विमान 6ई- 856 आधा घंटे, लखनऊ-दिल्ली एअर इंडिया का विमान एआइ-2478 करीब 1:15 घंटे, एआइ-2461 लखनऊ से 1:30 घंटे, एआइ- 811 एक घंटे की देरी से उड़ान भरा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com