पूरी हुई एयर इंडिया और विस्तारा की मर्जर प्रोसेस, 300 से ज्यादा फ्लाइट्स शामिल

टाटा समूह एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी मालिक है, जिसने 1 अक्टूबर को एआईएक्स कनेक्ट का अपने साथ मर्जर प्रोसेस पूरा कर लिया। एयर इंडिया के पास 80 छोटे और 60 बड़े एयरप्लेन का बेड़ा है, जबकि विस्तारा के पास 63 छोटे और 7 बड़े एयरप्लेन हैं।
Air India and Vistara Merger Process Completed Today
एयर इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : आज एविएशन सेक्टर की दो सबसे बड़ी कंपनियों के बीच में मर्जर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिस प्रोसेस के बाद एयर इंडिया ग्रुप के बेड़े में एयरप्लेन की संख्या करीब 300 के आंकड़े को पार कर चुकी है और वो इनसे 312 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर एक हफ्ते में लगभग 8,500 फ्लाइट्स को ऑपरेट करेगी। एयरलाइन्स से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है।

फिलहाल, टाटा समूह के द्वारा संचालित की जाने वाली एयर इंडिया के पास कुल 67 बड़े विमान हैं, जिनमें विस्तारा के 7 विमान शामिल हैं। एयर इंडिया ने पूरी सर्विस एयरलाइन कंपनी विस्तारा का अपने साथ मर्जर कर लिया है। एयर इंडिया और विस्तारा की एकीकृत इकाई भारत की सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन और दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन है। सूत्रों ने बताया है कि अस्तित्व में आयी नई यूनिट के पास 210 विमान हैं जो 91 डेस्टिनेशन और 174 रूट्स पर उड़ान भरते हैं और इनकी वीकली फ्लाइट्स लगभग 5,600 हैं।

मर्जर प्रोसेस हुई पूरी

टाटा समूह एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी मालिक है, जिसने 1 अक्टूबर को एआईएक्स कनेक्ट का अपने साथ मर्जर प्रोसेस पूरा कर लिया। एयर इंडिया के पास 80 छोटे और 60 बड़े एयरप्लेन का बेड़ा है, जबकि विस्तारा के पास 63 छोटे और 7 बड़े एयरप्लेन हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 90 छोटे एयरप्लेन हैं।

कुल मिलाकर 300 विमान

एयर इंडिया समूह के पास कुल मिलाकर 300 विमान हैं और यह 55 डोमेस्टिक और 48 इंटरनेशनल समेत कुल 103 डेस्टिनेशन पर सेवाएं दे रही है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल एयरलाइन 312 रूट्स पर उड़ान भर रही है, जिसमें 160 घरेलू और 152 विदेशी मार्ग शामिल हैं। हर हफ्ते उड़ानों की कुल संख्या लगभग 8,500 है। समूह के बेड़े में बोइंग 777-300 ईआर, 777-200 एलआर, 787-8,787-9, ए320 फैमिली प्लेन और ए350 शामिल हैं।

घरेलू बाजार में हिस्सेदारी

आधिकारिक नए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एयर इंडिया, विस्तारा और एआईएक्स कनेक्ट की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 29 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा थी। समूह अपने परिचालन का विस्तार कर रहा है और आने वाले महीनों में और ज्यादा विमान शामिल किए जाएंगे।

इन-फ्लाइट घोषणाएं

इस बीच, एयर इंडिया के पायलट मंगलवार को इन-फ्लाइट घोषणाएं कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज विस्तारा के विलय के साथ हमने एक बहुत ही खास मील का पत्थर हासिल किया है। विस्तारा बेड़े को ‘एआई2' कोड से पहचाना जा सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com