गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फोर्ड के बाद अब IBM में होगी बड़े पैमाने पर छंटनी, 3900 कर्मचारियों को बाहर निकालेगी कंपनी

IBM, NSDC tie up to provide free digital skills training
File Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : नए साल के मौके पर गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जनवरी 2023 में ही अपनी एक सर्विस और प्रोडक्ट को हमेशा के लिए बंद करने का ऐलान किया था। इससे पहले अमेजन (Amazon) और मेटा (Meta) जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपनी कंपनी में छंटनी किया है। वहीं अब अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford Layoffs) के बाद IBM भी छंटनी की इस लिस्ट में शामिल हो गई है।

मार्केट में चल रही मंदी की वजह से टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल में कई दिग्गज टेक कंपनियों ने अलग-अलग वजहों से भारी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। तो वहीं अगर हम बात करें अमेरिकी कंपनी IBM की तो इस कंपनी ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है।

हजारों कर्मचारी होंगे बाहर

दरअसल, इस कंपनी ने 3 हजार 900 कर्मचारियों की छंटनी (IBM Layoffs) की घोषणा की है। आपको बता दें कि कंपनी के इस फैसले का असर उसकी शेयर पर भी बड़ा है। क्योंकि कंपनी द्वारा छंटनी की घोषणा के बाद IBM के शेयरों में 2% तक की गिरावट आई है। इतना ही नहीं कंपनी का शेयर कल के कारोबार के अंत में 0.52% के नुकसान के साथ 140.76 के लेवल पर बंद हुआ था।

क्यों लिया फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने यह भी बताया कि चौथी तिमाही के नतीजों में रेवेन्यू और अपने एनुअल कैश टारगेट को हासिल न कर पाने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके तहत इतने बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी।