-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Adequate Insurance Cover Is Necessary For Every Family To Make India Developed Mahesh K Sharma
भारत को विकसित बनाने हर परिवार के लिए पर्याप्त बीमा सुरक्षा जरूरी : महेश शर्मा
- Written By: विष्णू भारद्वाज

मुंबई : स्टेट बैंक ग्रुप (State Bank Group) की जीवन बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) के प्रबंध निदेशक व सीईओ महेश कुमार शर्मा का कहना है कि यदि देश के हर परिवार के पास पर्याप्त बीमा सुरक्षा हो तो भारत विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा।
जब सारी आबादी इंश्योर्ड (Insured) हो जाएगी तो सरकार को सोशल वेलफेयर पर खर्च करने की जरूरत कम होगी और विकास कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध होगा तथा टैक्सपेयर्स पर भी बोझ कम होगा। इसलिए भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर परिवार के पास पर्याप्त बीमा कवर (परिवार की वार्षिक आय का लगभग 10 गुना बीमा कवर) होना अत्यावश्यक है।
बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में 3 दशकों का गहन अनुभव रखने वाले महेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस तेज प्रगति कर रही है। इसकी निजी जीवन बीमा क्षेत्र में 23.6% हिस्सेदारी हो गयी है। यह 32 तरह के बीमा प्लान उपलब्ध करा रही है और इसका मिस सेलिंग रेशियो इंडस्ट्री में सबसे कम 0.08% है। देश में बीमा उद्योग की प्रगति और संबंधित मुद्दों पर महेश कुमार शर्मा से ‘enavabharat.com’ के वाणिज्य संपादक विष्णु भारद्वाज की विस्तृत चर्चा हुई। पेश हैं, उसके मुख्य अंश:-
सम्बंधित ख़बरें
SBI Apprentice Recruitment 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 7150 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून की
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती शुरू, 11 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
SBI Recruitment 2026: रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 पदों पर मौका, बिना परीक्षा होगी भर्ती
कोविड महामारी के कारण लोगों में इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। आप क्या परिवर्तन देख रहे हैं?
यह सही है कि कोविड के कारण इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा बढ़ी है और लोगों को इसका महत्व समझ में आ गया है कि यह कितना जरूरी है। सबसे बड़ा परिवर्तन तो यह आया है कि पहले हमें लोगों को इसका महत्व बताना पड़ता था। समझाना पड़ता था, लेकिन अब लोग बीमा कवर लेने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance), दोनों की मांग बढ़ गयी है। हमने देश भर में एक फाइनेंशियल इम्युनिटी सर्वे किया था। जिसमें 80% लोगों ने कहा कि अपनी परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए लाइफ इंश्योरेंस को सबसे महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक फाइनेंशियल प्रोडक्ट मानते हैं और 70% लोगों ने कहा कि वे जीवन बीमा के साथ अपने परिवार का स्वास्थ्य बीमा भी कराएंगे। दूसरा परिवर्तन यह आया है कि इंश्योरेंस सेक्टर भी डिजिटल (Digital) हो गया है। वैसे एसबीआई लाइफ ने तो पहले से ही डिजिटल पर फोकस कर लिया था। कोरोना के कारण हमने तेजी से हर प्रोसेस को डिजिटल कर दिया। अब तो हमारे सभी पेंशन प्लान्स के पेंशनधारक भी डिजिटल सर्टिफिकेट ले सकते हैं।
इंश्योरेंस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एसबीआई लाइफ क्या रणनीति अपना रही है और कितनी ग्रोथ आ रही है?
ग्रोथ तो काफी अच्छी हो रही है। 30 सितंबर 2021 को समाप्त छमाही में जहां हमारे प्रोटेक्शन न्यू बिजनेस प्रीमियम में 33% की अच्छी वृद्धि हुई, वहीं व्यक्तिगत न्यू बिजनेस प्रीमियम में 54% का उछाल दर्ज हुआ है। देश में बीमा उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम 3 सूत्री रणनीति पर काम कर रहे हैं। देश में पहुंच बढ़ाने के लिए टच पॉइंट बढ़ा रहे हैं। स्टेट बैंक सहित हमारे 75 बैंकिंग पार्टनर हैं, जिनकी 40,000 से अधिक बैंक शाखाओं के जरिए हम पूरे देश में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बीमा योजनाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इनके अलावा हमारे पास 1.43 लाख ‘लाइफ मित्रों’ (एजेंट) का नेटवर्क है। हम नई शाखाएं भी खोल रहे हैं। हाल ही में हमने घाटकोपर (मुंबई) में नई शाखा खोली है, अब कुल 947 शाखाएं हो गयी हैं। डिजिटल पर भी हमारा फोकस है। स्टेट बैंक के ‘योनो’ (SBI Yono) एप से कोई भी ग्राहक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी केवल 3 क्लिक में आसानी से ले सकता है। हमारा मोबाइल एप ‘एम कनेक्ट’ (M. Connect) 13 भाषाओं में कर दिया गया है। जिस पूरा फॉर्म डिजिटली भरा जाता है। फिर ग्राहक को बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) के पूरे विवरण का रिकॉर्डेड ऑडियो भेजा जाता है। यानी ग्राहक के पूर्ण संतुष्ट होने पर ही पॉलिसी जारी की जाती है। इस तरह 99.5% प्रोसेस डिजिटली होता है। इससे ग्राहकों को भी काफी सुविधा हो रही है।
वर्तमान में किस तरह के इंश्योरेंस प्लान की मांग अधिक है?
वैसे तो लोगों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सभी तरह के उत्पादों की मांग है, लेकिन कोरोना के बाद प्रोटेक्शन प्लान, गारंटीड इनकम प्लान, रिटायरमेंट-पेंशन प्लान और यूलिप उत्पादों की बिक्री ज्यादा बढ़ रही है। हर व्यक्ति किसी अनहोनी की स्थिति में अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा चाहता है, इसके लिए टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) जरूरी है।
गारंटीड इनकम प्लान (Guaranteed Income Plan) की मांग इसलिए बढ़ी है कि बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी बड़ी जरूरत के लिए बड़ी राशि चाहिए। दूसरे, कोरोना संकट के कारण लोगों को यह भी समझ में आया है कि कल कमाई हो या नहीं, भविष्य में गुजारे के लिए एक निश्चित राशि तो हर माह चाहिए। इसलिए पेंशन प्लान (Pension Plan) की मांग बढ़ गयी है। जबकि शेयर बाजार में तेजी के कारण ‘यूलिप’ (Ulip) की बिक्री भी बढ़ रही है क्योंकि यूलिप एकमात्र ऐसा बीमा व निवेश उत्पाद है, जिसमें इक्विटी मार्केट (Equity Market) में निवेश लाभ के साथ बीमा सुरक्षा भी मिलती है।
इंश्योरेंस इंडस्ट्री में मिस सेलिंग एक समस्या है। इस पर अंकुश के लिए एसबीआई लाइफ क्या कदम उठा रही है?
ऐसा है कि मिस सेलिंग (Mis-Selling) रोकने के लिए हमने कुछ साल पहले ‘प्री-इंश्योरेंस वेलकम कॉल (PIWC), नाम से एक नई सेवा शुरू की थी। जिसके तहत हम अपने हर नए ग्राहक को कोई भी पॉलिसी जारी करने से पहले कॉल कर यह कन्फर्म करते हैं कि आप जो प्लान ले रहे हैं, उसकी विशेषताओं और शर्तों से आप सहमत है या नहीं? ग्राहक के पूर्ण संतुष्ट होने पर ही हम पॉलिसी जारी करते हैं। इस फीचर को अब बीमा नियामक ‘इरडा’ (IRDA) ने सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। इससे इंडस्ट्री में मिस-सेलिंग पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। हमारा मिस सेलिंग रेशियो तो इंडस्ट्री में सबसे कम 0.08% है।
Adequate insurance cover is necessary for every family to make india developed mahesh k sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 21, 2026 | 06:15 AMFather’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
Jun 21, 2026 | 06:02 AMGraha Gochar Prediction: कर्क राशि में त्रिग्रही योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव?
Jun 21, 2026 | 06:00 AMAmazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














