-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Adani Group Share Hike
हिंडनबर्ग के बंद होने से झूम उठे अदाणी ग्रुप के शेयर, घरेलू बाजार पर छाया जादू
- Written By: अपूर्वा नायक
बीती रात शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडन नाथन एंडरसन ने इसे बंद करने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद जैसे ही आज शेयर बाजार खुला वैसे ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने के लिए मिली है।

अदाणी ग्रुप के शेयर (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : साल 2023 के इसी महीने में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के सामने आने से गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ था।
आज सबसे शॉकिंग खबर सामने आयी है जिससे ये पता चला है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है। जैसे ही खबर सामने आयी वैसे ही शेयर बाजार के खुलते ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस बढ़त के पीछे का कारण हिंडनबर्ग के बंद होने को बताया जा रहा है। आज के कारोबार में एनडीटीवी, एसीसी, अदाणी एंटरप्राइजेस, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।
कैसा रहा आज मार्केट का हाल
शेयर मार्केट में गुरूवार को एक लंबे समय के बाद कारोबार में तेजी देखने के लिए मिल रही है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 164 अंकों की बढ़त के साथ 23377 अंकों पर खुला था, जबकि सेंसेक्स 595 अंकों की बढ़त के साथ 77319 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। शेयर बाजार में फिलहाल तेजी जारी है। आज के कारोबार में निवेशकों का पूरा ध्यान अदाणी ग्रुप के शेयरों पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर
बताया जा रहा है कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी के पीछे का कारण शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के बंद होना है। ये वही कंपनी है जिसके कारण गौतम अदाणी को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और इस नुकसान से उभरने में कंपनी को काफी समय लग गया था। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अदाणी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें अदाणी ग्रुप पर ऑफशोर टैक्स हेवन का गलत तरीके से इस्तेमाल करके मुनाफा कमाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि गौतम अदाणी ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए सिरे से खारिज किया था।
इन शेयरों में आयी तेजी
अदाणी पावर एनर्जी के शेयर 5.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 578.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 5.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,092.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अदाणी पोर्ट्स के शेयर 3.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,167.80 रुपये पर कारोबार कर रहे है। अदाणी एनर्जी सोल्यूशन के शेयर 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 800.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Adani group share hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMनकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
Jun 21, 2026 | 09:49 PM‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMभंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 09:31 PMनासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














