-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- 75 Companies Approved For Incentive Under The Pli Scheme For The Auto Sector
ऑटो सेक्टर के लिए PLI योजना के तहत 75 कंपनियों को ‘प्रोत्साहन’ की मंजूरी
- Written By: किर्तेश ढोबले

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: वाहन और वाहन कलपुर्जा विनिर्माण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स सहित 75 कंपनियों को प्रोत्साहन दिए जाने की मंजूरी दी गई है।
सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उपकरण चैंपियन प्रोत्साहन योजना के तहत 75 अनुमोदित आवेदकों की तरफ से 29,834 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने का अनुमान है। भारी उद्योग मंत्रालय ने इसके पहले 20 आवेदकों को चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना के तहत चुना था। ये दोनों वाहन उपकरण प्रोत्साहन योजनाएं पीएलआई पहल का ही हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएलआई योजना के तहत वाहन कलपुर्जा उद्योग को उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी (एएटी) उत्पादों की स्वदेशी आपूर्ति शृंखला में नए निवेश करने पर 18 प्रतिशत राशि का प्रोत्साहन दिया जाता है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वाहन एवं वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना 74,850 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश आकर्षित करने में सफल रही है जबकि इसके लिए पांच वर्षों में 42,500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया था। सरकार को चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना के तहत 45,016 करोड़ रुपये और कलपुर्जा चैंपियन प्रोत्साहन योजना के तहत 29,834 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आवेदकों से प्राप्त हुए हैं।
पीएलआई योजना के तहत चुनी गई कंपनियों में दो गैर वाहन निवेशक (कलपुर्जा) कंपनियां भी शामिल हैं। ये कंपनियां भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और सिएट लिमिटेड हैं। इस प्रोत्साहन योजना के लिए स्वीकृत कंपनियों में भारत के अलावा जापान, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और इटली की भी कंपनियां शामिल हैं।
भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “इस योजना को मिले जबर्दस्त समर्थन से पता चलता है कि उद्योग जगत ने एक विश्वस्तरीय विनिर्माण स्थल के रूप में भारत की असाधारण प्रगति में अपना भरोसा जताया है। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान से मेल खाता है।”
वाहन क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना मौजूदा वाहन कंपनियों के अलावा नए निवेशकों के लिए भी खुली थी। चैंपियन ओईएम योजना बैटरी चालित वाहनों एवं हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले वाहनों के लिए समर्पित है। वहीं उपकरण चैंपियन योजना उन्नत ऑटोमोटिव उपकरणों के लिए है। (एजेंसी)
75 companies approved for incentive under the pli scheme for the auto sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














