-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 31 Lakh Farmers Have Received Benefits In Rajasthan
Sahakar Life Insurance : राजस्थान के इतने किसानों को मिला योजना का फायदा, राज्य सरकार ने जारी किए आंकड़े
- Written By: अपूर्वा नायक
पिछली सरकार के समय साल 2023-24 में सहकार लाइफ इंश्योरेंस सिक्योरिटी स्कीम के अंतर्गत के 31 लाख किसानों ने लगभग 360 करोड़ रुपये का प्रीमियम वहन किया गया है। अब राज्य सरकार के द्वारा प्रीमियम कम किया गया है।

भारतीय किसान (सौजन्य : सोशल मीडिया)
जयपुर : राजस्थान के किसानों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान में 31 लाख किसानों को सहकार लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में 172 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ मिला है। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने सोमवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार के शानदार मैनेजमेंट से प्रदेश के 31 लाख किसानों को सहकार लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में 172 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट मिला है। उन्होंने कहा है कि सहकार लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में प्रीमियम की राशि किसानों के द्वारा वहन की जाती है।
उन्होंने बताया है कि पिछली सरकार के समय साल 2023-24 में सहकार लाइफ इंश्योरेंस सिक्योरिटी स्कीम के अंतर्गत के 31 लाख किसानों ने लगभग 360 करोड़ रुपये का प्रीमियम वहन किया गया है। अब राज्य सरकार के द्वारा प्रीमियम कम किया गया है, जिससे किसानों के द्वारा साल 2024-25 लगभग 186 करोड़ रुपये का प्रीमियम भुगतान किया गया है।
दुर्घटना पर किसानों को मिलेगी हेल्प
सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया है कि प्राइमरी लेंडिंग सोसाइटी में सदस्यों के लिए सहकार लाइफ सिक्योरिटी इंश्योरेंस स्कीम और राज्य की अल्पकालीन कृषि संरचना में क्रॉप लोन लेने वाले फॉमर्स मेंबर्स की सोशल सिक्योरिटी के लिए राज्य सहकार पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम लागू है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
सहकार लाइफ सिक्योरिटी इंश्योरेंस स्कीम का फायदा
अगर किसी किसान की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है और उसके ऊपर सरकारी बैंक या फिर किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया है और मृतक किसान ने सहकार जीवन सुरक्षा बीमा स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, तो उसका सारा कर्ज माफ हो जाएगा। साथ ही किसान के परिवार को भी 10 लाख रुपये की इंश्योरेंस राशि दी जाती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
दोषियों के खिलाफ होगी कारवाई
उन्होंने बताया है कि साल 2023-24 में पिछली सरकार ने इंश्योरेंस कंपनी का चुनाव नहीं किया है। इस कारण राज्य सहकार पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम की क्रियान्वित नहीं की गई। उन्होंने सदन में आश्वस्त किया है कि इंश्योरेंस स्कीम्स के अलग अलग प्रीमियम के मामले में कमेटी जांच करेगी तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया है कि राज्य सहकार पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम में हेल्थ सर्टिफिकेट लिए जाने का प्रावधान नहीं है। हेल्थ सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण एक भी मामला निरस्त नहीं किया गया है।
31 lakh farmers have received benefits in rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













