-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 28 February Will Be Last Day Of Madhabi Puri Buch As Sebi Chief
28 फरवरी होगा माधबी पुरी बुच का SEBI में आखिरी दिन, चेयरपर्सन का पद संभालने वाली पहली महिला
- Written By: अपूर्वा नायक
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म होने जा रहा है। बुच पर पिछले साल अगस्त में इस्तीफा देने का दबाव था, जब हिंडनबर्ग ने उन पर हितों के टकराव का आरोप लगाया था।

सेबी चीफ माधबी पुरी बुच (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को मार्केट रेग्यूलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के चेयरपर्सन की खोज करने की प्रोसेस शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया सेबी की वर्तमान चीफ माधबी पुरी बुच के कार्यकाल के खत्म होने के 1 महीने पहले शुरू कर दी गई है। बुच अपने पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते पिछले काफी समय से चर्चा में भी थी।
वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, नियुक्ति 5 साल या उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष होने तक के लिए होगी। आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी है। मंत्रालय ने कहा कि एक रेग्यूलेटर के तौर पर सेबी की भूमिका और महत्व को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवार के पास उच्च निष्ठा, प्रतिष्ठा और 50 वर्ष से ज्यादा का एक्सपीरियंस और 25 साल से ज्यादा का पेशेवर अनुभव होना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि उम्मीदवार के पास एक्सचेंज मार्केट से संबंधित समस्याओं से निपटने की क्षमता होनी चाहिए या कानून, वित्त, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र का विशेष ज्ञान या अनुभव होना चाहिए जो केंद्र सरकार की राय में बोर्ड के लिए उपयोगी होगा। विज्ञापन में कहा गया है कि चेयरपर्सन ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिसका कोई ऐसा वित्तीय या अन्य हित न हो, जिससे उसके पद पर रहते हुए उसके कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
बाजार में कोहराम के बीच SEBI चीफ की बड़ी सलाह, घबराहट में न बेचें अपने शेयर; समझें क्यों जरूरी है धैर्य
प्रतिभूति बाजार ईमानदारी और पारदर्शिता की मजबूत नींव पर चले यह हमारी साझा जिम्मेदारी : सेबी चेयरमैन
डेरिवेटिव ट्रेडिंग में होंगे बड़े बदलाव, सेबी ने बनाया प्लान; इससे निवेशकों को कितना लाभ?
इसमें कहा गया, सरकार वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति यानी एफएसआरएएससी की सिफारिश पर सेबी प्रमुख की नियुक्ति करेगी। समिति योग्यता के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति की भी सिफारिश करने के लिए स्वतंत्र है, जिसने पद के लिए आवेदन नहीं किया है। गौरतलब है कि सेबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बुच ने दो मार्च 2022 को तीन साल की अवधि के लिए पदभार संभाला था। उन्होंने आईएएस अधिकारी अजय त्यागी का स्थान लिया था जो एक मार्च 2017 से 28 फरवरी 2022 तक सेबी प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे।
हालांकि, बुच के कार्यकाल में पिछले वर्ष काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था जब सेबी के कर्मचारियों ने ‘‘कामकाज के गलत तरीकों” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, इसके अलावा अमेरिका की अनुंसंधन एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग तथा विपक्षी दल कांग्रेस ने भी उन पर कई आरोप लगाए थे। हिंडनबर्ग ने अपना कारोबार समेटने की इस महीने ही घोषणा की है।
बुच पर पिछले साल अगस्त में इस्तीफा देने का दबाव था, जब हिंडनबर्ग ने उन पर हितों के टकराव का आरोप लगाया था, जिससे अदाणी समूह में हेरफेर और धोखाधड़ी के दावों की गहन जांच नहीं हो सकी। हिंडनबर्ग ने बुच और उनके पति धवल बुच पर विदेशी संस्थाओं में निवेश करने का आरोप लगाया, जो कथित तौर पर एक कोष संरचना का हिस्सा थे जिसमें अदाणी समूह के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी ने भी निवेश किया था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बुच ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि ये निवेश उनके नियामक प्रमुख बनने से पहले किए गए थे और उन्होंने सभी प्रकटीकरण के लिए आवश्यक नियमों का पालन किया था। सरकार ने हालांकि अपनी ओर से सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि क्या उसने बुच से स्पष्टीकरण मांगा था या नहीं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
28 february will be last day of madhabi puri buch as sebi chief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














