तेजस्वी यादव, फोटो: सोशल मीडिया 
बिहार

‘बिहार में भय का माहौल, फ्री बिजली योजना कॉपी पेस्ट’, CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। फ्री बिजली योजना को भी कॉपी पेस्ट बताया।

प्रतीक पाण्डेय

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। उन्होंने डबल इंजन की सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को 'निकम्मा' करार दिया। इसके साथ ही तेजस्वी ने बिहार पुलिस के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें कहा गया कि मानसून में अपराध बढ़ जाता है और इसलिए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है। तेजस्वी ने इसे ‘क्रिमिनल डिसऑर्डर’ बताते हुए कहा कि बिहार में भय का माहौल है। रोज हत्याएं और गंभीर अपराध हो रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं हो रही।

तेजस्वी यादव ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा कि एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध को संरक्षण दे रहा है। बिहार की जनता अपराधीकरण से त्रस्त है और इस सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता। बिहार में भय का माहौल है और कोई भी सुरक्षित नहीं है। रोज हत्याएं और गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। कार्रवाई तो दूर की बात है, सुनवाई भी नहीं हो रही है। फ्री बिजली की घोषणा पर भी तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोला

फ्री बिजली की घोषणा को तेजस्वी ने बताया कॉपी पेस्ट

सीएम नीतीश कुमार की ओर से फ्री बिजली की घोषणा को तेजस्वी यादव ने कॉपी पेस्ट बताया है। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह नकलची सरकार है। वे केवल वही करते हैं जो मैं कहता हूं। उनके पास अपना कोई रोडमैप नहीं है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे। अगर कोई हमारे वोट के अधिकार को छीनने की कोशिश करेगा, तो हम चुप नहीं रहेंगे।’

पीड़ित परिवार से पीएम को मिलना चाहिए: तेजस्वी

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से अपराधियों ने मासूम लोगों की निर्मम हत्या की है। पीएम को पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सिर्फ वोट की राजनीति से बिहार की जनता का भला नहीं होने वाला है।

(IANS इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!