Bihar News: एग्जाम हॉल में नकल नहीं कराने पर सासाराम में चली गोलियां, एक छात्र की मौत, मचा हडकंप

Bihar News: बिहार के सासाराम से दो गुटों में झड़प होनी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सासाराम के एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई है।
Bihar News: एग्जाम हॉल में नकल नहीं कराने पर सासाराम में चली गोलियां, एक छात्र की मौत, मचा हडकंप
प्रतिकात्मक तस्वीर, फोटो- मीडिया गैलरी
Published on
Updated on

सासाराम : बिहार के सासाराम से दो गुटों में झड़प होनी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सासाराम के एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई है। दो गुटों में मारपीट के बीच गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई है।

बिहार के सासाराम में एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई। बता दें विवाद में शामिल सभी छात्र 10वीं की परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है।

एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

आपको बता दें, घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है, जहां 10वीं की परीक्षा चल रही थी। एग्जाम हॉल में आंसर शीट देखकर नकल न करने देने पर छात्रों में झड़प हो गया। फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस झड़प के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक छात्र मनोज यादव का बेटा था

मृतक अमित कुमार डेहरी के शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल सभी लड़के हाई स्कूल डेहरी के छात्र हैं। इन सभी का एग्जाम सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में है।

अब तक की आई जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com