-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rohtas District Became Bjp Free Even Before Voting In Bihar Elections
बिहार चुनाव: मतदान से पहले BJP मुक्त हुआ बिहार का यह जिला, PM की सभा और शाह ने की थी यहां मीटिंग
- Written By: पूजा सिंह
Bihar: चुनाव से पहले रोहतास जिला बीजेपी-मुक्त हो गया है। जिले की सातों सीटें बीजेपी ने जेडीयू, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोजपा(रामविलास) को दे दीं। इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

पीएम मोदी और अमित शाह (सौ. सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव में मतदान से पहले ही रोहतास जिला बीजेपी मुक्त हो गया। रोहतास जिला में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। बीजेपी इस जिले के किसी भी विधानसभा सीट से वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। अपने सहयोगी दलों- जेडीयू, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोजपा (रामविलास) को उसने सभी सीटें दे दिया। बीजेपी ने यह फैसला तब लिया है जब विधानसभा चुनाव से पहले यहां पीएम मोदी ने अपनी रैली की थी और केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग। इसके बाद बीजेपी के इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
दरअसल, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रोहतास के सात में से दो सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ी थी। दोनों सीटों पर बीजेपी
की हार हुई थी। जबकि महागठबंधन को जिला केसभी सातों सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी ने इसके बाद इस क्षेत्र को लेकर अपना रोड मैप तैयार किया था। केंद्र सरकार की ओर से इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और रेलवे सुविधाओं से भी जोड़ा गया। पीएम मोदी की जिला के काराकाट में सभा भी हुई। इसके बाद अमित शाह ने रोहतास के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी किया। लेकिन, इसके बाद भी बीजेपी के सर्वे रिपोर्ट में यहां को लेकर सकरात्मक रिपोर्ट नहीं आने के बाद पार्टी ने यहां से नहीं लड़ने का फैसला लिया।
कार्यकर्ता नाराज और आक्रोशित
बीजेपी के फैसले से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। वे पार्टी के फैसले आक्रोशित भी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। शाहाबाद क्षेत्र के इस इलाके में बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है। बीजेपी ने रोहतास जिला के सभी सात विधानसभा की सीटें अपने सहयोगियों को दे दिया है। एनडीए के घटक दल यहां के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा सीट काराकाट, नोखा एवं करगहर जदयू को दिया है। इसी प्रकार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सासाराम तथा दिनारा सीट दिया गया है। बाकी की दो सीट चेनारी (सु) और डेहरी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
सन्नाटा तूफान से पहले का संकेत!
बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोहतास राजनीतिक रूप से सशक्त जिला है। यहां से भाजपा का इस तरह गायब होने पर कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास पर गहरी चोट लगी है। इस सवाल पर पार्टी के सीनियर नेताओं का कहना है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए लड़ती है। पार्टी की ओर से रोहतास और मगध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अवगत कह दिया गया था कि सक्रियता बढ़ाना होगा।
ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले NDA की बढ़ी मुश्किलें, चिराग की प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अब 242 सीटों पर दावेदारी
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोगों को जोड़े। लेकिन, पार्टी के कार्यकर्ता इसको गंभीरता से नहीं लिया और हम लोग वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी हार गए। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि वे सक्रिय हो जाएं। पीएम मोदी क सभा भी हुई। अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत का मंत्र दिय। लेकिन, इसके बाद भी जब पार्टी का सर्वे रिपोर्ट आया। वह संतोषजनक नहीं था। इसकी वजह से पार्टी ने इस जिला में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।
Rohtas district became bjp free even before voting in bihar elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMIndustrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














