- Hindi News »
- Bihar »
- Ritu Jaiswal Why Did Write No Hope Of Rjd Jdu Alliance And 25 Seats Strength
रितु जायसवाल ने राबड़ी के सरकारी बंगला की चर्चा कर उछाला सवाल, पढ़िए जदयू को लेकर क्या कहा?
Bihar Politics बिहार चुनाव में चार निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। इनमें रितु जायसवाल को सबसे अधिक मत मिले थे।
- Written By: Bihar Desk

रितु जायसवाल । फोटो -फेसबुक
Bihar Politics आरजेडी से निष्कासित बागी नेता रितु जायसवाल ने राबड़ी आवास पर चल रहे हंगामे के बीच एक ट्वीट किया है। उनके ट्वीट के बाद बिहार में सियासी चर्चा तेज़ हो गई है। रितु जायसवाल ने राबड़ी आवास और जदयू से गठबंधन को जोड़ते हुए शुक्रवार को लिखा कि यदि गठबंधन की उम्मीद होती तो राबड़ी आवास खाली कराया जाता। उनके इस ट्वीट पर लोग अपने‑अपने हिसाब से चर्चा कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सबसे अधिक वोट लाने वाली रितु जायसवाल, चुनाव परिणामों को लेकर आरजेडी नेतृत्व के निर्णयों पर लगातार सवाल उठा रही हैं। दरअसल, आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर वह बागी हो गई थीं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें और उनके जैसे कई नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब वह चुनाव परिणामों और पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर लगातार प्रश्न उठा रही हैं।
रितु जायसवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा है: “अगर पार्टी महज़ 25 सीटों पर सिमट न जाती, अगर जद(यू) से दोबारा गठबंधन की उम्मीद रह जाती, तो क्या सरकार 10, सर्कुलर रोड के बंगले को खाली करा पाती?” दरअसल, राज्य सरकार ने राबड़ी देवी के आवास को खाली कर 39, हार्डिंग रोड पर आवंटित नए आवास में जाने का निर्देश दिया है। इसी आवास में लालू यादव रहते हैं, जिसे राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मिला है। लालू का परिवार 10, सर्कुलर रोड के आवास में 2005 में सरकार से बाहर होने के बाद से रह रहा है। इस आवास के ठीक सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास 1, अणे मार्ग स्थित है, और सीएम आवास से 39, हार्डिंग रोड की दूरी लगभग 200 मीटर है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
नवभारत निशानेबाज: BJP का विस्तार हुआ विराट, लोकतंत्र में ले आए सम्राट
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
बिहार चुनाव में चार निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। इनमें रितु जायसवाल को सबसे अधिक मत मिले थे। तकनीकी रूप से इन चार निर्दलीय में से दो को महागठबंधन का समर्थन प्राप्त था। कुशेश्वरस्थान में गणेश भारती और मोहनिया में रविशंकर पासवान को महागठबंधन का समर्थन मिला। गणेश भारती को 49,244 वोट और रविशंकर पासवान को 57,538 वोट मिले, जिससे वे उप‑विजेता बने।
दूसरे स्थान पर रहने वाले दो असली निर्दलीय उम्मीदवार रितु जायसवाल और फिरोज अहमद थे। आरजेडी की बागी रितु जायसवाल ने परिहार विधानसभा में 65,455 वोट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजद की स्मिता गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सिकटा में जेडीयू के बागी फिरोज अहमद ने 50,029 वोट प्राप्त कर महागठबंधन से सीपीआई‑माले के मौजूदा विधायक बीरेंद्र गुप्ता को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
Ritu jaiswal why did write no hope of rjd jdu alliance and 25 seats strength
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत, जानिए आज का मौसम अपडेट
Apr 20, 2026 | 07:15 AMSimhastha Kumbh Mela 2026: त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर से हटेंगी दुकानें, दर्शन पथ के लिए ट्रस्ट का कड़ा रुख
Apr 20, 2026 | 07:14 AMदिन भर की थकान और पेट की जलन मिनटों में होगी छूमंतर! बस छाछ में मिलाकर पिएं ये चीजें
Apr 20, 2026 | 07:13 AMनवभारत विशेष: होर्मुज खुला या बंद, कोई सीधा जवाब नहीं; फायरिंग के बाद भारतीय जहाज वापस लौटे
Apr 20, 2026 | 07:13 AMEmployees Strike: लंबित मांगों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन, प्रभावित हो सकते हैं स्कूल-अस्पताल
Apr 20, 2026 | 07:10 AMउधर US डेलिगेशन को ट्रंप ने दिखा दी हरी झंडी, इधर ईरान ने कर दिया मीटिंग का बॉयकॉट, अधर में फंसी शांति वार्ता!
Apr 20, 2026 | 07:09 AMआज पटना में उतरेगी महिला ब्रिगेड! सम्राट चौधरी ने बनाया नया प्लान, जनता के बीच विपक्ष को घेरने की तैयारी
Apr 20, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














