Patna Danapur Flood: दानापुर में बाढ़ से तबाही, जलमग्न सड़कों ने रोका जनजीवन, राहत कार्य जारी

Patna Danapur Flood: दानापुर के कई गांवों में बाढ़ ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। पानी भरने से घरों में फंसे लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
भारी बारिश के कारण दानापुर के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति
Danapur Patna Flood | AI Image
Published on: 
Updated on: 

Patna Danapur Flood: भारी बारिश के कारण दानापुर के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश की चेतावनी दी थी, जिसके बाद से दानापुर के निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इस बाढ़ से खासकर नदियों के किनारे बसे गांव प्रभावित हो रहे हैं, जहां पानी घरों में घुस गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त

दानापुर के कई गांवों में बाढ़ ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। पानी भरने से घरों में फंसे लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्यों का काम जारी है, नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को रहने और खाने-पीने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जलभराव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्थ हो गया है। इसके साथ ही यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर पानी भरने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है, जिससे लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।

यहां देखें वीडियो 

ज्यादातर गांवों का संपर्क टूट चुका है। कुछ घरों में पानी भर गया है। डूबे हुए घरों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। नाव का संचालन शुरू करा दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com