
Nitish Kumar Resignation Live Update: सम्राट चौधरी मंगलवार शाम लोकभवन पहुंचे और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर नई एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। अब बुधवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे।
इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की और कैबिनेट भंग करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने मंजूर कर लिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
नीतीश कुमार ने करीब दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। उनके इस्तीफे के साथ ही एक राजनीतिक दौर का अंत हो गया। हाल ही में उन्हें राज्यसभा के लिए भी चुना गया है। इस्तीफे के बाद पटना में बीजेपी और एनडीए की बैठकों में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिस पर नीतीश कुमार की मौजूदगी में भी मुहर लगी।
बिहार की सियासी घटनाक्रम के पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग से...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत खास है, और जिस तरह से नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास को बहुआयामी रूप दिया है, अब सम्राट चौधरी को उन उपलब्धियों को एक नए स्तर पर ले जाने और नए मुकाम हासिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Patna, Bihar: BJP National President Nitin Nabin says, "It is very special for Bihar, and the way Nitish Kumar has given multiple dimensions to Bihar’s development over the past 20 years, now the responsibility has been given to Samrat Chaudhary to take those achievements to a… pic.twitter.com/6YImmqGhVx
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
सम्राट चौधरी मंगलवार शाम लोकभवन पहुंचे और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में नई एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। अब कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जो भी आदेश देंगे, वह काम करेंगे।
Patna, Bihar: JD(U) MLA Anant Singh says, "Whatever Nitish Kumar orders, that work will continue to be carried out..." pic.twitter.com/mjxAPAJlEM
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी पटना के लोक भवन पहुंच चुके हैं, जहां वे अन्य एनडीए नेताओं के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा पेश करेंगे।
Patna, Bihar: Bihar BJP legislative party leader Samrat Choudhary has reached Lok Bhavan in Patna, where he is expected to stake his claim for the Chief Minister’s post along with other NDA leaders pic.twitter.com/Gd3GbA99y5
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
NDA विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने भावुक संबोधन देते हुए कहा कि मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मैंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार का गठन होगा और मेरा पूरा सहयोग मिलेगा इसमें। उन्होंने आगे कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को नमन करता हूं। उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कहा कि भाजपा ने भी उनके साथ (नीतीश कुमार) 20 साल तक शासन किया। बिहार का खजाना खाली है, कोई उद्योग या कारखाने नहीं हैं, बेरोजगारी चरम पर है, पलायन अधिक है और बिहार सबसे गरीब राज्य है। जनता का कोई सीएम है नहीं। बिहार में अपराध बढ़ गया है।
Delhi: RJD leader Tejashwi Yadav says, "The BJP also ruled alongside him for 20 years. Bihar’s treasury is empty, there are no industries or factories, unemployment is at its peak, and Bihar remains the poorest state" pic.twitter.com/hal1YrQLhv
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
नीतीश कुमार के बारे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कहा कि यह एक तरह से हम सभी के लिए भावुक क्षण है। दो दशकों से अधिक समय से बिहार और यहां की जनता उनके नेतृत्व से लाभान्वित हुई है। आज जब वे केंद्रीय स्तर पर एक नए चरण की ओर बढ़ रहे हैं।
Patna, Bihar: On Nitish Kumar, Union Minister Chirag Paswan says, "And this is, in a way, an emotional moment for all of us. For more than two decades, Bihar and its people have benefited from his leadership. Today, as he moves towards a new phase at the Central level, I, on my… pic.twitter.com/v8kkRC6PgJ
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन में भाजपा ने मुझे सेवा करने के कई अवसर दिए हैं। मैं लगभग 30 वर्षों से राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, लेकिन इससे पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं 2015 से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं।
मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी अध्यक्ष संजय सरावगी को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की विचारधारा के अनुसार - हम भारत को सर्वोपरि मानते हुए, उसे सर्वोपरि मानते हुए, पार्टी को प्राथमिकता देते हुए काम करना जारी रखेंगे।
नीतीश कुमार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया - सरकार कैसे चलाई जाती है, बिहार में सुशासन कैसे स्थापित किया जाएगा और बिहार में लोकतंत्र के लिए क्या अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का विजन और नीतीश कुमार का समृद्ध बिहार का विजन - हम मिलकर बिहार को समृद्ध बनाएंगे और देश को विकसित करेंगे।
#WATCH | Patna, Bihar: After being unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar, Samrat Choudhary said, "...In my life, the BJP gave me several opportunities to serve. I have been working as a political worker for about 30 years, but there was no… pic.twitter.com/gy5vAdINoc
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बिहार भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चुने जाने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने सम्राट चौधरी को बधाई दी।
Patna, Bihar: On Samrat Choudhary being elected as the leader of the Bihar BJP legislative party, BJP MLA Maithili Thakur says, "Many congratulations to Samrat Choudhary" pic.twitter.com/X9mpjgPUF8
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते थे, वैसे ही वे भी NDA को साथ लेकर चलेंगे।
सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब वे कल यानी 15 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो नए डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। जेडीयू की ओर से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
मैं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे बिहार विधानसभा दल के नेता का दायित्व सौंपा है। यह मेरे लिए मात्र एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा करने, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में, मैं बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहूँगा। आपका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 14, 2026
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं… pic.twitter.com/s4w1rlR2DU
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
Union Minister Jitan Ram Manjhi tweets, "Heartiest congratulations and best wishes to Samrat Choudhary on being elected as the leader of the Bihar BJP Legislature Party..." pic.twitter.com/VvldxftaWD
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
सम्राट चौधरी बिहार होंगे बिहार के नए सीएम। बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ एलान। थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना स्थित बिहार भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे।
Bihar Deputy CM Samrat Choudhary arrived for the legislative party meeting at the Bihar BJP office in Patna. pic.twitter.com/2WJHKfSt3Y
— ANI (@ANI) April 14, 2026
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
पटना में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे साफ है कि एक अहम बैठक होने वाली है। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के संगठन महासचिव B. L. Santhosh और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, जो बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम तय करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।
बिहार के CM नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच जेडीयू में डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर मंथन जारी है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा है कि जब वह किसी सदन के सदस्य बन जाएंगे, तभी मंत्री या डिप्टी सीएम बनना सही होगा। फिलहाल पार्टी के नेता और उनके करीबी लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर निशांत नहीं मानते हैं तो जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मुख्यमंत्री आवास पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नीतीश कुमार के आवास पहुंचे हैं। वहीं डिप्टी सीएम Vijay Sinha भी वहां मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यहां नई सरकार के गठन और आगे की रणनीति पर अहम चर्चा चल रही है। सीएम आवास पर बड़े नेताओं की मौजूदगी से यह संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मेरा सवाल है कि क्या उनका (नीतीश कुमार) कार्यकाल आज समाप्त होना था? अगर कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होना था, तो 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे का क्या मतलब था? यह तो घोर बेईमानी है। इसके बाद जो भी कोई मुख्यमंत्री बनेगा, वो अधिदेशित मुख्यमंत्री नहीं होगा।
#WATCH दिल्ली: राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "मेरा सवाल है कि क्या उनका(नीतीश कुमार) कार्यकाल आज समाप्त होना था? अगर कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होना था, तो 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे का क्या मतलब था? यह तो घोर बेईमानी है। इसके बाद जो भी कोई मुख्यमंत्री बनेगा, वो अधिदेशित… pic.twitter.com/dUP2tVEgaz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
थोड़ी देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा।
बिहार की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते है और वे कल शपथ भी नहीं लेंगे।
बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच एक अहम अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधानमंडल दल की बैठक फिलहाल टाल दी गई है।यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि इसमें नए सरकार गठन से पहले उपमुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों पर चर्चा होनी थी। बैठक टलने से सियासी अटकलें और तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें एनडीए की आगामी बैठकों पर हैं, जहां नए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बिहार में नई सरकार के गठन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लग सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, यह जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। अंतिम फैसला एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद ही सामने आएगा।
पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। उनके आगमन के साथ ही राज्य की राजनीति में गतिविधियां और तेज हो गई हैं। आज भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा, जिसे बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बिहार की सत्ता में पिछले दो दशकों से चला आ रहा समीकरण आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई 'विदाई कैबिनेट' में मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।
नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाएगा।
पटना में आयोजित नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि यह बैठक बिहार की राजनीति में पिछले दो दशकों से चले आ रहे 'नीतीश युग' के एक बड़े पड़ाव की औपचारिक समाप्ति है। इसके ठीक बाद नीतीश कुमार राजभवन की ओर रुख करेंगे, जिससे राज्य में पहली बार पूर्णतः भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का रास्ता साफ हो जाएगा।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) BL संतोष बिहार के पटना पहुंचे। शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है और यह उनके लिए भावनात्मक पल है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। श्रवण कुमार ने बताया कि आज शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। इस बैठक के बाद राज्य में नए नेतृत्व की घोषणा होने की संभावना है, जिससे सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी।