-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nautan Vidhansabha Seat Political Analysis For Bihar Elections 2025
नौतन विधानसभा: सियासी उलफेरों का वह गढ़…जहां हर चुनाव में बदलते हैं समीकरण, अबकी बार-किसकी सरकार?
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: पश्चिमी चंपारण जिले की नौतन विधानसभा सीट बिहार की उन खास सीटों में शामिल है, जहां सियासत और विरासत का अद्भुत मेल दिखता है। अबकी बार यहां का माहौल कैसा रहने वाला है?

नौतन विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Nautan Assembly Constituency: पश्चिमी चंपारण जिले की नौतन विधानसभा सीट बिहार की उन खास सीटों में शामिल है, जहां सियासत और विरासत का अद्भुत मेल दिखता है। दोनों लिहाज से भी यह सीट बेहद जटिल मानी जाती है। अबकी बार यहां का माहौल कैसा रहने वाला है? चलिए जानते हैं।
यहां से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारायण प्रसाद विधायक हैं, जो पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की, हालांकि 2009 के उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद वे इस सीट पर भाजपा के सबसे मजबूत चेहरों में गिने जाते हैं।
नौतन में मतदाताओं के आंकड़े
जनगणना और मतदाताओं की बात करें तो 2024 के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार नौतन की कुल जनसंख्या 4,77,900 है, जिसमें 2,55,286 पुरुष और 2,22,614 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 1 जनवरी 2024 की स्थिति के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 2,86,873 है, जिनमें 1,54,334 पुरुष और 1,32,520 महिलाएं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
नौतन का चुनावी इतिहास
नौतन कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 1951 से लेकर 1985 तक कांग्रेस ने इस सीट पर लगातार कब्जा बनाए रखा। केदार पांडे, जो बाद में बिहार के मुख्यमंत्री बने, 1967 से 1977 तक चार चुनाव जीते। इसके बाद उनकी पत्नी कमला पांडे ने 1980 और 1985 में जीत दर्ज की। हालांकि, 1990 के बाद से कांग्रेस की पकड़ कमजोर पड़ी और उसके बाद पार्टी इस सीट पर लगातार पिछड़ती चली गई।
1990 के दशक के बाद नौतन में जनता दल (यूनाइटेड) और उसकी पूर्ववर्ती पार्टी समता पार्टी का दबदबा बढ़ा। जेडीयू ने अब तक इस सीट पर चार बार जीत हासिल की है। खासकर बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 2000 से 2009 तक लगातार तीन बार जीत दर्ज की। 2009 में लोकसभा चुनाव में उनके चुने जाने के बाद इस्तीफे से उपचुनाव की नौबत आई, जिसमें जेडीयू को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, भाजपा ने इस सीट पर दो बार जीत हासिल की है। नारायण प्रसाद 2015 और 2020 में विधायक बने और फिलहाल इस सीट पर भाजपा की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा, भाकपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी यहां से एक-एक बार विजयी रह चुके हैं।
नौतन के जातीय समीकरण
मुस्लिम और यादव समुदाय की ज्यादा आबादी के बावजूद, यह क्षेत्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए अब तक अभेद्य बना हुआ है। यही कारण है कि यह सीट राज्य की सियासत में खास महत्व रखती है, जहां जातीय आधार पर वोटिंग पैटर्न स्पष्ट नहीं है और हर चुनाव में समीकरण बदलते दिखते हैं।
भौगोलिक दृष्टि से देखें तो नौतन विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी चंपारण जिले के पश्चिमी भाग में स्थित है और यह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सटा इलाका है। यह क्षेत्र बेतिया जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम और मोतिहारी से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से बिहार के प्रमुख कस्बों और शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है।
क्यों मशहूर है नौतन विधानसभा?
प्रशासनिक रूप से इसमें नौतन और बैरिया दो सामुदायिक विकास खंड शामिल हैं। यह पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र की एक और विशेषता इसकी सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत है। गंडक नदी इस विधानसभा क्षेत्र से होकर बहती है और यहीं पूजहा पटजिरवा बांध भी बना है।
बैरिया प्रखंड में गंडक नदी के तट पर स्थित पटजिरवा शक्तिपीठ देवी स्थान है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का केंद्र है। किंवदंतियों के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने सती के 51 अंगों को अपने सुदर्शन चक्र से विभाजित किया था, तब सती के पैर का कुछ भाग यहीं गिरा था। मान्यता है कि उसी स्थान पर पीपल के दो वृक्ष उगे, जो शिव और शक्ति के अर्धनारीश्वर रूप का प्रतीक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: आलमनगर विधानसभा: सात बार से अजेय हैं नरेंद्र नारायण, क्या इस बार कोई तोड़ पाएगा ये सिलसिला?
यही नहीं, कहा जाता है कि श्रीराम और सीता के विवाह के बाद उनकी डोली यहीं ठहरी थी। यहां राम-सीता सहित समस्त बारातियों ने पटजिरवा भवानी की पूजा-अर्चना की थी। मंदिर के ठीक पीछे एक ऐतिहासिक तालाब है, जिसके बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण महाराजा जनक ने कराया था। इन धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक तथ्यों के चलते यह क्षेत्र सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन चुका है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nautan vidhansabha seat political analysis for bihar elections 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMसलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PM‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














