नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?

Mokama MLA Anant Singh: इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ विपक्ष इसे एनडीए की अंदरूनी कलह करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष चुनावी समीक्षा की बात कर रहे हैं।
anant singh on bankipur by election result
नीतीश कुमार, अनंत सिंह और सम्राट चौधरी(AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Anant Singh on Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों और राजनीतिक बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। वायरल वीडियो में उनके द्वारा दिए गए बयानों के मुताबिक, अनंत सिंह बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रुख या मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर अपनी बात रखते हुए अनंत सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सच्चाई चाहे जो भी हो, लेकिन आम जनता के बीच नीतीश कुमार को लेकर एक खास संदेश गया है। उन्होंने कहा कि जनता में यह अफवाह या चर्चा है कि नीतीश कुमार को किनारे या हटाया गया है। उनका मानना है कि यदि नीतीश कुमार पूरी तरह से नेतृत्व के मोर्चे पर होते, तो इस चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि राज्य की जनता का भरोसा आज भी नीतीश कुमार के साथ ही है।

एनडीए के भीतर मतभेद के संकेत

अनंत सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उपचुनाव के नतीजों को लेकर एनडीए के भीतर समीक्षा का दौर जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी द्वारा बांकीपुर में दर्ज की गई जीत ने सत्ताधारी गठबंधन के रणनीतिकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनंत सिंह का सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार के समर्थन में खड़ा होना और अप्रत्यक्ष रूप से सम्राट चौधरी व वर्तमान चुनावी रणनीति पर सवाल उठाना एनडीए के भीतर मतभेदों को दर्शाता है।

इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसे एनडीए की अंदरूनी कलह करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के नेता चुनावी समीक्षा की बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार की लोकप्रियता और उनके जनाधार को लेकर अनंत सिंह के इस दावे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका को नजरअंदाज करना किसी भी घटक दल के लिए आसान नहीं होगा।

anant singh on bankipur by election result
मंच पर आए, बोले और चले गए... 5 सेकंड के भाषण में अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा? जो अब हो रहा वायरल- VIDEO

सम्राट चौधरी की बढ़ी मुश्किलें!

आने वाले दिनों में इस बयान और बांकीपुर चुनाव परिणाम के असर से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख सकते हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब बिहार में कोई जनता की तरफ से कोई चुनाव हुआ है। यही वजह है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली हार को सम्राट चौधरी से भी जोड़ा जा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि BJP ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर ब्लंडर कर दिया। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com