RJD में बड़ा फेरबदल! लालू-तेजस्वी ने निकाला तुरुप का इक्का, चुनाव से पहले इस धुरंधर को सौंपी बिहार की कमान

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी सूत्रों के अनुसार मंगली लाल मंडल RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
RJD में बड़ा फेरबदल! लालू-तेजस्वी ने निकाला तुरुप का इक्का, चुनाव से पहले इस धुरंधर को सौंपी बिहार की कमान
लालू-तेजस्वी और मंगली लाल मंडल
Published on
Updated on

पटना: आरजेडी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मंगली लाल मंडल RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अब केवल इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाक़ी है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष का शनिवार को नामांकन होना है। नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद राजद के अलगे प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि मांगली लाल मंडल को लालू यादव का आशीर्वाद और तेजस्वी का साथ मिल गया है।

मंगली लाल को मिलेगी जिम्मेदारी

बता दें कि मंगली लाल का नाम सामने आने के बाद अब इस बात का सस्पेंस खत्म हो गया है कि जगदानंद सिंह की जगह बिहार आरजेडी का अध्यक्ष कौन होगा। लालू यादव तथा तेजस्वी यादव ने अब नए समीकरणों को ध्यान में रखते हुए। इस फैसले से दूरगामी स्तर पर विधानसभा चुनाव को भी साधने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं में कोई असंतोष ना हो इसको भी ध्यान में रखा जाएगा।

कब होगा ऐलान

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने राजद के अगले प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंगनी लाल मंडल का नाम तय किया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा होना बाक़ी है।

जानकारी के अनुसार, 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन होना है। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। इसमें एक मात्र नाम के तौर पर मंगली लाल मंडल रहेंगे और उनको अगले प्रदेश अध्यक्ष के की नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

कब होगा चुनाव?

ऐसा माना जा रहा है बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं। वहीँ कहा जा रहा है कि, चुनाव की तारीखें दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर ही तय की जाएंगी। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। इसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार चुनाव अक्टूबर महीने में हो सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त इसी महीने बिहार आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com